Raipur: भूपेश बघेल बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं

Raipur: भूपेश बघेल बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस (Congress) के पंजाब प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने रसोई गैस (LPG) व पेट्रोल-डीजल की कमी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व सीएम भूपेश ने 28 मार्च को रायपुर (Raipur) में कहा कि कल प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। आज मुख्यमंत्री राज्य में बैठकें कर रहे हैं। इससे समस्या की गंभीरता का पता चलता है। उन्होंने (Bhupesh Baghel) कहा कि आने वाला समय सरकार के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है और इसके लिए कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। अगर कोई जिम्मेदार है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अगर ईरान (Iran) और रूस जैसे देशों के साथ संबंध ठीक से रखे गए होते तो गैस, पेट्रोल व डीजल (Petrol Diesel) या रासायनिक उर्वरकों की कमी नहीं होती।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने पर पीएम मोदी का जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *