गाजियाबाद में सुबह से बारिश जैसा मौसम:रात में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप के आसार नहीं

गाजियाबाद में सुबह से बारिश जैसा मौसम:रात में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप के आसार नहीं

गाजियाबाद में सुबह से बारिश जैसा मौसम है। आज गुरुवार सुबह से बादल छाए हैं। रात में भी सर्द हवाएं चलीं। आज सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा से है। दिन में धूप खिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार दोपहर से लेकर रात तक बारिश मंगलवार को दोपहर से लेकर रात तक बारिश हुई। शाम को शहर व देहात क्षेत्र में ओले पड़े। हवा की गति भी तेज रही। लोनी के कई इलाकों में जल भराव हो गया। जहां सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। शाम के समय भी बारिश हुई। बेमौसम बारिश ने सर्दी और भी बढ़ा दी है। 5 दिन में दूसरी बार बारिश हुई है, इससे पहले शुक्रवार को भी बारिश हुई। सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में कभी हल्की धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। अगले 2 दिनों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले सोमवार शाम से मौसम बदला और बादल छाने के साथ सर्द हवाएं चलीं। फरवरी में एक साथ बढ़ेगा तापमान जनवरी माह का लास्ट वीक चल रहा है। जनवरी माह में 2 दिन और बचे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी गलन से राहत मिलती नहीं दिख रही। बारिश के बाद गुरुवार को गाजियाबाद का AQI 300 पर पहुंच गया। जबकि लगातार प्रदूषण रेड जोन में 300 अधिक रहा। फरवरी के पहले वीक से तापमान में और भी बढ़ोत्तरी होगी। जिससे धूप में एक साथ तेजी आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *