फाजिल्का में बारिश-ओलावृष्टि से फसल प्रभावित:ढाणी में 700 एकड़ रकबा खराब, सेम की समस्या से जूझ रहे किसानों की बढ़ी परेशानी

फाजिल्का में बारिश-ओलावृष्टि से फसल प्रभावित:ढाणी में 700 एकड़ रकबा खराब, सेम की समस्या से जूझ रहे किसानों की बढ़ी परेशानी

फाजिल्का के गांव पाकां की ढाणी गुआरिआवाली का करीब 700 एकड़ रकबा बरसात और ओलावृष्टि के कारण खराब हो गया है। किसानों की खेतों में खड़ी फसल मिट्टी में मिल गई है, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि उनके पास कुछ नहीं बचा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि जमीन पर बिछी फसल से अब तूड़ी भी नहीं बन सकेगी। इस कारण किसानों को आर्थिक स्तर पर बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। चिंता में डूबे किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। इस बार गेहूं की फसल बहुत अच्छी थी
किसान जसपाल सिंह भुल्लर, सुच्चा सिंह, रेशम सिंह, मेजर सिंह और बलदेव सिंह ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से उनकी फसल खराब होती आ रही है। किसानों ने कहा कि इस बार भी ओलावृष्टि हुई है, जिसके चलते फसलों का काफी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि इस बार गेहूं की फसल बहुत अच्छी थी और किसानों को बहुत ज्यादा उम्मीद थी। हालांकि, बरसात और ओलावृष्टि से ढाणी का करीब 700 एकड़ रकबा खराब हो गया है। किसानों ने सरकार से की मुआवजे की मांग
किसानों ने कहा कि यह इलाका पहले ही सेम की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द गिरदावरी करवा कर किसानों को समय पर प्रभावित फसलों के बदले मुआवजा राशि जारी की जाए। पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार
बता दें कि, पंजाब में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी आंधी-तूफान, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *