दतिया में बारिश, कहीं-कहीं कोहरा भी छाया:ठंड का असर बढ़ा, गेहूं और चना को फायदा; सरसों को नुकसान

दतिया में बारिश, कहीं-कहीं कोहरा भी छाया:ठंड का असर बढ़ा, गेहूं और चना को फायदा; सरसों को नुकसान

दतिया जिले में फागुन का महीना शुरू होते ही मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार सुबह से शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर अब भी जारी है। बारिश के चलते हवा में नमी बढ़ गई है। शहर और गांवों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठंड का अहसास बना हुआ है। घने बादलों की वजह से दिन में धूप नहीं निकल सकी, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार बारिश से शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है। सुबह के समय लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी बारिश के बीच ही घर से निकलना पड़ा। गेहूं और चना को फायदा, सरसों को नुकसान की आशंका कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय हुई बारिश से गेहूं और चना की फसलों को फायदा मिलेगा। खेतों में नमी आने से गेहूं की बालियों का भराव अच्छा होगा और चना के दानों का विकास बेहतर होगा। फिलहाल सिंचाई की जरूरत कम होने से किसानों का खर्च भी बचेगा। हालांकि सरसों की फसल के लिए यह बारिश नुकसानदायक मानी जा रही है। अधिक नमी से सरसों के दाने काले पड़ सकते हैं और फसल की गुणवत्ता खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *