Delhi Weather Update: दिल्ली– NCR में बुधवार को मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शाम और रात को भी तेज रफ्तार से हवा और गरज चमक के साथ बौछारे गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इसी हफ्ते फिर से मौसम अपना रुख बदलेगा। बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में बढ़ाव भी हो सकता है।
शाम या रात को मंद मंद बारिश या बूंदाबांदी का हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR के अलग- अलग इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने दिन भर बादल छाए रहने और शाम या रात को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो 19 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।
कितना रहा तापमान?
आईएमडी की जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्य वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 4.8 डिग्री ज्याद है। वहीं सुबह के समय अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है, और सुबह नौ बजे एक्यूआई 227 रिकॉर्ड किया गया।
कब बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग की अनुसार, 19 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 19 से 22 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 23 फरवरी से तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है, और उस दिन न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
32 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। 20 और 21 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। 23 और 24 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जाएगा।
दिल्ली-NCR में तीन दिन दिखेगी बादलों की आवाजाही
मौसम विभाग ने 22 से लेकर 24 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से छोटे मोटे बादलों की आवाजाही नजर आने का अनुमान जताया है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है। इसके बाद के 5 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होंगे।


