बिहार के 8 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट:पटना में भी छाए रहेंगे हल्के बादल, 11 मार्च के बाद बदलेगा मौसम

बिहार के 8 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट:पटना में भी छाए रहेंगे हल्के बादल, 11 मार्च के बाद बदलेगा मौसम

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के 8 जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40KM/H की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, धूप निकलेगी, जिससे उमस लोगों को महसूस होगी। 11 मार्च के बाद प्रदेश का मौसम सामान्य होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बेगूसराय और जहानाबाद में सुबह में हल्के बादल छाए रहे, जबकि नालंदा में धुंध दिखी। 30 जिलों में मौसम रहेगा सामान्य प्रदेश के 30 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, गया, भोजपुर, रोहतास, नालंदा और पूर्णिया समेत अधिकांश हिस्सों में चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा और लोगों को गर्मी महसूस होगी। राज्य में 19 डिग्री सेल्सियस है न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान मधेपुरा में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मधुबनी में 19.9 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 20.4 डिग्री सेल्सियस और वाल्मीकिनगर में 20.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है, वहां के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खेतों में काम करने वाले किसान, खुले स्थानों पर रहने वाले लोग और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे खड़े रहने से बचने की हिदायत दी गई है। बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के 8 जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40KM/H की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, धूप निकलेगी, जिससे उमस लोगों को महसूस होगी। 11 मार्च के बाद प्रदेश का मौसम सामान्य होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बेगूसराय और जहानाबाद में सुबह में हल्के बादल छाए रहे, जबकि नालंदा में धुंध दिखी। 30 जिलों में मौसम रहेगा सामान्य प्रदेश के 30 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, गया, भोजपुर, रोहतास, नालंदा और पूर्णिया समेत अधिकांश हिस्सों में चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा और लोगों को गर्मी महसूस होगी। राज्य में 19 डिग्री सेल्सियस है न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान मधेपुरा में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मधुबनी में 19.9 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 20.4 डिग्री सेल्सियस और वाल्मीकिनगर में 20.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है, वहां के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खेतों में काम करने वाले किसान, खुले स्थानों पर रहने वाले लोग और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे खड़े रहने से बचने की हिदायत दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *