कल बारिश का अलर्ट, पारा 38.6 डिग्री पहुंचा

बाड़मेर | पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार से मौसम में बदलाव के साथ ही बारिश की संभावना है। सोमवार को भी बाड़मेर में बादल छाए रहे। इससे तापमान में कमी आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत ​भी मिली है। सोमवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 38.6 और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 18, 19 और 20 मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 30-40 किमी. रफ्तार से आंधी बारिश की संभावना है। रबी की फसलें कटाई के दौर में है, इससे जिले में कई जगह नुकसान होने की संभावना है। किसानों के खेतों में कटी हुई फसल पड़ी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *