Rain Alert: कल से चार दिन इन दो संभाग में बारिश मचाएगी आफत, आसमान में बादलों का डेरा, 40 से 50 KM तक चलेगी हवा

Rain Alert: कल से चार दिन इन दो संभाग में बारिश मचाएगी आफत, आसमान में बादलों का डेरा, 40 से 50 KM तक चलेगी हवा

Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आज से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिससे पूरे प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट के साथ कई जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी जारी रह सकती है।

Rain alert: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से आ रही हवाओं का असर प्रदेश में दिखने लगा है। जिससे कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो चुकी है। 29 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। इस दौरान अच्छी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

कई जिलों में हल्की बारिश, तो कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी

शुक्रवार को भी इस बदलाव का असर दिखाई दिया। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। कुछ जगहों पर तेज झोंकेदार हवाएं भी चलीं। जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। बारिश की मात्रा की बात करें तो मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा 6 मिमी बारिश हुई। जबकि सहारनपुर में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, हरदोई, बहराइच, अमेठी, फतेहपुर और बाराबंकी जैसे जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।
इस मौसम परिवर्तन का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया है। प्रदेश के कई जिलों में औसतन 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बहराइच, बाराबंकी और अमेठी जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम रहा।

कल से 4 दिन बारिश के आसार

आने वाले चार दिनों के मौसम की बात करें तो 29 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 30 मार्च को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 मार्च और पश्चिमी यूपी में हल्की बौछारें पड़ेंगी। जबकि पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं 1 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने 38 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *