यूपी में कल से 5 दिन बारिश का अलर्ट:सरसों-आलू की फसलों को नुकसान का खतरा, मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा, पारा 7.1 डिग्री

यूपी में कल से 5 दिन बारिश का अलर्ट:सरसों-आलू की फसलों को नुकसान का खतरा, मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा, पारा 7.1 डिग्री

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश के लगभग 15 जिलों में हल्की शीत का असर बना हुआ है, वहीं ठंड और कोहरे से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो 5 से 6 दिन तक जारी रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, लगातार दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के असर से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा की शुरुआत होगी, जो आगे चलकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक रूप ले सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हवा की दिशा में भी परिवर्तन होगा। पूर्वा हवाएं पछुआ में बदलने से नमी बढ़ेगी, जिससे बारिश की परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- आगामी दिनों में बारिश के साथ तापमान में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी के कारण कड़ाके की ठंड से राहत बनी रहेगी। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को आने वाले दिनों में बारिश और मौसम परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम की तस्वीरें देखिए- इन 15 जिलों में आज कोहरे का अलर्ट
नोएडा, अलीगढ़, बागपत, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, खलीलाबाद, चंदौली, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, सिद्धार्थनगर। क्यों पलटा मौसम, जानिए
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वा हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है। बारिश गेहूं-मसूर के लिए फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके। 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *