कानपुर में 18 -19 फरवरी को बारिश का अलर्ट:नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदलेगा मौसम का मिजाज, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

कानपुर में 18 -19 फरवरी को बारिश का अलर्ट:नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदलेगा मौसम का मिजाज, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

कानपुर का मौसम एक दिन बाद फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आया है। इसके कारण 18 और 19 फरवरी बादल छाए रहेंगे। बारिश भी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री पर पहुंच गया। जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 18 और 19 फरवरी को होने वाली बारिश रबी की फसलों के लिए बेहतर होगी। फिलहाल रात और सुबह सर्द रहेंगे। दोपहर में तेज धूप निकलेगी। उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति कम रहेगी। वहीं मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया कि इस समय खास एहतियात बरतने की आवश्यकता है। ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *