कानपुर में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी गलन:3 दिन तक बादल छाए रहेंगे, शताब्दी, वंदे भारत और राजधानी रहीं लेट

कानपुर में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी गलन:3 दिन तक बादल छाए रहेंगे, शताब्दी, वंदे भारत और राजधानी रहीं लेट

कानपुर में आने वाले 24 घंटों में बारिश होगी। ठंड और गलन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिससे आने वाले 24 घंटों में कोहरे और बादल छाए रहेंगे। यह स्थितियां फिलहाल दो से तीन दिन तक बनी रहेंगी। शुक्रवार सुबह घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। दिन का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। यह उतार-चढ़ाव मौसम में बदलाव का संकेत दे रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादल छाए रहने और हवा चलने से ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी के कारण सर्द हवा चलेगी। 32 ट्रेनें रहीं लेट कोहरे के चलते शुक्रवार को 32 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22416) 04.10 घंटे लेट रही। आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (15558) 03.32 घंटे देरी से आई। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12310) 02.01 घंटे व नई दिल्ली से सियालदह जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12314) 04.21 घंटे देरी से सेंट्रल आई। नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12034) 03.34 घंटे लेट रही। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) 04.36 घंटे देरी से आई।
पिछले 5 दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 26 जनवरी – 8.0 – 22.0 27 जनवरी – 10.0 – 24.0 28 जनवरी – 13.6 – 21.1 29 जनवरी – 11.0 – 17.2 30 जनवरी – 11.6 – 18.5 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)
5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 31 जनवरी- 13.0 – 22.0 1 फरवरी – 14.0 – 22.0 2 फरवरी – 11.0 – 20.0 3 फरवरी – 12.0 – 22.0 4 फरवरी – 13.0 – 24.0 (सोर्स – आईएमडी)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *