अयोध्या में 26 और 27 जनवरी को बारिश का अलर्ट:पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस

अयोध्या में 26 और 27 जनवरी को बारिश का अलर्ट:पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस

अयोध्या मंडल और आसपास के जिलों में 26 और 27 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आकाश में बादल छाए रहेंगे और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण पिछले दो दिनों से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, लोगों को घने कोहरे से राहत मिली है। इससे पहले, 24 और 25 जनवरी को भी कुछ जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया था। किसानों को उम्मीद थी कि यह बारिश फसलों की सिंचाई की जरूरत को कम कर देगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। अब किसान सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर 26 और 27 जनवरी को बारिश होने का अनुमान जताया है। डॉ. सीताराम मिश्रा के मुताबिक, अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक) रिकॉर्ड किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। हवा की गति 5.7 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा उत्तरी-पूर्वी रही। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूर्वी दिशा में चलने का अनुमान है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *