पटना जिले के मसौढ़ी के दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर सोमवार, 23 फरवरी 2026 को तारेगना और जातडुमरी रेलवे स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के मुख्य उद्देश्य रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना, बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सुबह से ही रेलवे परिसर में टिकट जांच टीमों को तैनात किया गया था। इस अभियान में राजेंद्र नगर, पटना 1, पटना 2, पटना 4 के वाणिज्य विभाग के सीटीआई एवं टीसी (महिला एवं पुरुष), टीआरसीआईटी अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार, पटना की टिकट जांच टीम, आरपीएफ पटना के जवान तथा जहानाबाद के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार अपने दल-बल के साथ सक्रिय रूप से मौजूद रहे। जांच दल ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, बुकिंग काउंटर, फुट ओवरब्रिज, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन जांच की। इसके अतिरिक्त, पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में भी चलती ट्रेन के अंदर विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सभी यात्रियों के टिकट, पास और आरक्षण की विधिवत जांच की गई। महिला यात्रियों की जांच महिला टिकट निरीक्षकों द्वारा की गई। इस व्यापक कार्रवाई में कुल 458 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे रेलवे द्वारा कुल 1,33,285 रुपये जुर्माना वसूला गया। रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने इसकी सूचना रात 9 बजे दिए रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है। इससे न केवल रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि अन्य यात्रियों को भी असुविधा होती है। अभियान के दौरान कई यात्रियों को नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत भी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। दानापुर मंडल द्वारा समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे ताकि रेल व्यवस्था सुचारु बनी रहे और राजस्व की हानि रोकी जा सके। रेल प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग दें। पटना जिले के मसौढ़ी के दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर सोमवार, 23 फरवरी 2026 को तारेगना और जातडुमरी रेलवे स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के मुख्य उद्देश्य रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना, बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सुबह से ही रेलवे परिसर में टिकट जांच टीमों को तैनात किया गया था। इस अभियान में राजेंद्र नगर, पटना 1, पटना 2, पटना 4 के वाणिज्य विभाग के सीटीआई एवं टीसी (महिला एवं पुरुष), टीआरसीआईटी अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार, पटना की टिकट जांच टीम, आरपीएफ पटना के जवान तथा जहानाबाद के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार अपने दल-बल के साथ सक्रिय रूप से मौजूद रहे। जांच दल ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, बुकिंग काउंटर, फुट ओवरब्रिज, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन जांच की। इसके अतिरिक्त, पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में भी चलती ट्रेन के अंदर विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सभी यात्रियों के टिकट, पास और आरक्षण की विधिवत जांच की गई। महिला यात्रियों की जांच महिला टिकट निरीक्षकों द्वारा की गई। इस व्यापक कार्रवाई में कुल 458 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे रेलवे द्वारा कुल 1,33,285 रुपये जुर्माना वसूला गया। रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने इसकी सूचना रात 9 बजे दिए रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है। इससे न केवल रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि अन्य यात्रियों को भी असुविधा होती है। अभियान के दौरान कई यात्रियों को नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत भी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। दानापुर मंडल द्वारा समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे ताकि रेल व्यवस्था सुचारु बनी रहे और राजस्व की हानि रोकी जा सके। रेल प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग दें।


