झांसी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आने के चलते गलन बढ़ गई है। साथ ही जबरदस्त कोहरा छाए होने होने से विजिबिलिटी शून्य हो गई है। दिल्ली और लखनऊ की ओर से आने वालीं जो 26 ट्रेनें 130 की स्पीड से चलती हैं,अभी 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार में भी रुक-रुक कर चल रही हैं, जिससे वह 3 से 9 घंटे तक लेट आ रही हैं। ऐसे में कड़ाके की सर्दी के बीच स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों की मुसीबत और बढ़ गई है। गुरुवार को झांसी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.03 डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में भी 9.03 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ पारा 12.07 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिसका असर आम जनजीवन से लेकर ट्रेनों पर भी दिखा। दिन भर बादल छाए रहने के बाद रात 12 बजे से कोहरा छाने लगा और रात के 1 बजे तक पूरे शहर को धुंध ने अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर विजिबिलिटी शून्य होने के चलते सन्नाटा छाया रहा तो वहीं, रेल यातायात भी कोहरे के चलते पटरी से उतर गया है। धुंध में प्लेटफॉर्म और सिंगनल तक ठीक से दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते ट्रेने अपने निर्धारित समय से झांसी नहीं आ सकीं। शाम को दिल्ली से चलीं ट्रेनें रातभर चलने के बाद भी झांसी नहीं पहुंच पाई हैं। यहां सर्द रात में यात्रियों के लिए ट्रेन का इंतजार करना भारी पड़ रहा है। वेटिंग रूम फुल, ब्रिज के नीचे सो गए यात्री गुरुवार को झांसी पहुंचने वालीं प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी और एक्सप्रेस-सुपरफास्ट 3 से 9 घंटे लेट हो गईं। जिन ट्रेनों को गुरुवार रात झांसी पहुंचना था वह अब शुक्रवार को आएंगी। यहां सर्दी से बचने के लिए यात्री वेटिंग रूम पहुंचे तो पाया कि वेटिंग रूम में पहले से सैकड़ों यात्री सर्दी से बचने के लिए मौजूद हैं। ऐसे में जिन लोगों को यहां जगह नहीं मिली तो वह प्लेटफॉर्म और यहां बने ओवर ब्रिज के नीचे सर्दी से बचने के लिए सो गए। ये ट्रेनें इतनी लेट चल रहीं ट्रेन नम्बर 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे। ट्रेन नम्बर 22470 हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 2.30 घंटे। ट्रेन नम्बर 12050 हजरत निजामुद्दीन-वीरांगना लक्ष्मीबाई गतिमान एक्सप्रेस 1 घंटे। ट्रेन नम्बर 12650 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस 2 घंटे। ट्रेन नम्बर 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 8 घंटे। ट्रेन नम्बर 12716 अमृतसर-नान्देड़ सचखंड एक्सप्रेस 9 घंटे। ट्रेन नम्बर 20172 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे। ट्रेन नम्बर 12616 नई दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस 7 घंटे। ट्रेन नम्बर 22222 हजरत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस राजधानी 5 घंटे। ट्रेन नम्बर 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस 5 घंटे। ट्रेन नम्बर 22692 हजरत निजामुद्दीन-बेंगलुरू राजधानी एक्सप्रेस 2.30 घंटे। ट्रेन नम्बर 12448 हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 4 घंटे। ट्रेन नम्बर 20806 नई दिल्ली-विशाखापत्तनम एपी एक्सप्रेस 4 घंटे। ट्रेन नम्बर 12626 नई दिल्ली-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल केरल एक्सप्रेस 7 घंटे। ट्रेन नम्बर 12628 नई दिल्ली-बेंगलुरू कर्नाटक एक्सप्रेस 5 घंटे। ट्रेन नम्बर 12920 वैष्णो देवी कटरा-डॉक्टर अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 5 घंटे। ट्रेन नम्बर 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस 5 घंटे। ट्रेन नम्बर 11058 अमृतसर-मुम्बई पठानकोट एक्सप्रेस 5 घंटे। ट्रेन नम्बर 12622 नई दिल्ली-चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस 4 घंटे। ट्रेन नम्बर 22456 कालका-साईं नगर एक्सप्रेस 5 घंटे। ट्रेन नम्बर 12108 सीतापुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 5 घंटे। ट्रेन नम्बर 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 3 घंटे। ट्रेन नम्बर 20413 वाराणसी-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस 9 घंटे। ट्रेन नम्बर 12533 लखनऊ-मुम्बई पुष्पक एक्सप्रेस 2.30 घंटे। ट्रेन नम्बर 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस 3.30 घंटे। ट्रेन नम्बर 12171 लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एसी एक्सप्रेस 9 घंटे।


