शराब के नशे में रेल पुलिस का जवान गिरफ्तार:झपहां CRPF कैंप के बाहर पकड़ाया, पूछताछ के बाद अहियापुर थाना को सौंपा

शराब के नशे में रेल पुलिस का जवान गिरफ्तार:झपहां CRPF कैंप के बाहर पकड़ाया, पूछताछ के बाद अहियापुर थाना को सौंपा

मुजफ्फरपुर में रेल पुलिस के एक जवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। सीआरपीएफ कैंप के बाहर से पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद अहियापुर पुलिस को सौंप दिया गया है। झपहां स्थित कैंप में 27 फरवरी को रेल पुलिस का वार्षिक लक्ष्याभ्यास चल रहा था। इसी दौरान, कैंप के मेन डोर पर वर्दी में एक व्यक्ति ने अंदर जाने का प्रयास किया। वहां तैनात कर्मियों को उसकी हरकतों से शराब के नशे में होने का संदेह हुआ।
आरोपी जवान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी सूचना मिलने पर रेल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में जवान की पहचान रेल जिला मुजफ्फरपुर में तैनात पीटीसी-65 ज्ञानदेव दास के रूप में हुई। शरीर से शराब की तेज गंध आ रही थी, जिसके बाद तुरंत अहियापुर थाना ले जाया गया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई जांच में ज्ञानदेव दास के शरीर में 78.4 mg/100 ml अल्कोहल की पुष्टि हुई। पुष्टि के बाद, रेल पुलिस ने आरोपी जवान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अहियापुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बिहार में शराबबंदी कानून का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। जवान ज्ञानदेव दास का यह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता भी दर्शाता है। मुजफ्फरपुर में रेल पुलिस के एक जवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। सीआरपीएफ कैंप के बाहर से पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद अहियापुर पुलिस को सौंप दिया गया है। झपहां स्थित कैंप में 27 फरवरी को रेल पुलिस का वार्षिक लक्ष्याभ्यास चल रहा था। इसी दौरान, कैंप के मेन डोर पर वर्दी में एक व्यक्ति ने अंदर जाने का प्रयास किया। वहां तैनात कर्मियों को उसकी हरकतों से शराब के नशे में होने का संदेह हुआ।
आरोपी जवान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी सूचना मिलने पर रेल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में जवान की पहचान रेल जिला मुजफ्फरपुर में तैनात पीटीसी-65 ज्ञानदेव दास के रूप में हुई। शरीर से शराब की तेज गंध आ रही थी, जिसके बाद तुरंत अहियापुर थाना ले जाया गया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई जांच में ज्ञानदेव दास के शरीर में 78.4 mg/100 ml अल्कोहल की पुष्टि हुई। पुष्टि के बाद, रेल पुलिस ने आरोपी जवान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अहियापुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बिहार में शराबबंदी कानून का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। जवान ज्ञानदेव दास का यह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता भी दर्शाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *