सहरसा शहर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्य के कारण आज गुरुवार को टाउन-1 और टाउन-2 फीडर से बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रहेगी। यह व्यवधान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है। इसको लेकर सहरसा विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने जानकारी दी। अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार, 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक टाउन-1 एवं टाउन-2 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह कदम रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान किसी भी दुर्घटना से बचने और कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए उठाया गया है। टाउन-1 और टाउन-2 फीडर में नहीं रहेगी लाइट टाउन-1 फीडर के अंतर्गत शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी और डीबी रोड के इलाके प्रभावित होंगे। वहीं, टाउन-2 फीडर से पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा, मीरा सिनेमा, राइस मिल कैंपस और कायस्थ टोला क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक कार्य पूरे कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। उपभोक्ताओं से शहर के विकास कार्य में सहयोग की अपेक्षा की गई है। सहरसा शहर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्य के कारण आज गुरुवार को टाउन-1 और टाउन-2 फीडर से बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रहेगी। यह व्यवधान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है। इसको लेकर सहरसा विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने जानकारी दी। अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार, 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक टाउन-1 एवं टाउन-2 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह कदम रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान किसी भी दुर्घटना से बचने और कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए उठाया गया है। टाउन-1 और टाउन-2 फीडर में नहीं रहेगी लाइट टाउन-1 फीडर के अंतर्गत शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी और डीबी रोड के इलाके प्रभावित होंगे। वहीं, टाउन-2 फीडर से पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा, मीरा सिनेमा, राइस मिल कैंपस और कायस्थ टोला क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक कार्य पूरे कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। उपभोक्ताओं से शहर के विकास कार्य में सहयोग की अपेक्षा की गई है।


