Railway Decision : रेलवे ने बड़ा फैसला लिया। दादूदयाल मेले के मद्देनजर रेलवे ने मंगलवार से जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन का नरैना स्टेशन पर अस्थाई ठहराव शुरू करने का निर्णय है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 24 से 27 फरवरी तक आवाजाही के दौरान नरैना स्टेशन पर दो दो मिनट का ठहराव करेगी।
51 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच
होली पर्व पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियोंं को राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 1 से 31 मार्च तक लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी ट्रेन, जयपुर-जोधपुर-जयपुर ट्रेन, अजमेर-अमृतसर ट्रेन, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर समेत 51 जोड़ी ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के 137 डिब्बे जोड़े गए हैं।
कल जयपुर होकर चलेगी चलेगी स्पेशल ट्रेन
होली पर्व में रेलवे कोटा से रशीदपुर खोरी के मध्य स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। खास बात है कि ये ट्रेन वाया जयपुर होकर संचालित होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोटा-रशीदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी व 4 मार्च को (2 ट्रिप) कोटा से बुधवार को रात 7.55 बजे रवाना होकर गुरुवार को सुबह 5.20 बजे रशीदपुर खोरी पहुंचेगी।
इसी प्रकार, रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी व 5 मार्च को (2 ट्रिप) रशीदपुर खोरी से गुरुवार को सुबह 6.55 बजे रवाना होकर दोपहर 3.55 बजे कोटा पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन के ठहराव
आवाजाही के दौरान यह ट्रेन लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, चौमूं सामोद, रींगस व सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


