कनकपुरा में रेलवे ब्लॉक, जोधपुर-जयपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित:जयपुर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, जोधपुर-भोपाल रद्द, जैसलमेर ट्रेन फुलेरा तक चलेगी

कनकपुरा में रेलवे ब्लॉक, जोधपुर-जयपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित:जयपुर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, जोधपुर-भोपाल रद्द, जैसलमेर ट्रेन फुलेरा तक चलेगी

मई के महीने में अगर आप जोधपुर, जैसलमेर या बाड़मेर से रेल सफर की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लें। जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में महत्वपूर्ण तकनीकी (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य होने जा रहा है, जिसका सीधा और बड़ा असर जोधपुर मंडल के यात्री यातायात पर पड़ेगा। इस कार्य के चलते जोधपुर से जुड़ने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कनकपुरा में चल रहे इस तकनीकी कार्य के कारण यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस ब्लॉक से जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर से चलने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। जोधपुर-भोपाल के बीच सफर होगा सबसे ज्यादा प्रभावित इस ब्लॉक का सबसे बड़ा असर जोधपुर और भोपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन संख्या 14814 (भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 14813 (जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस) भी जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को संचालित नहीं होगी। इन दोनों ट्रेनों के कुल 7-7 ट्रिप रद्द किए गए हैं। जैसलमेर-जयपुर ट्रेन अब फुलेरा तक ही जाएगी जो यात्री जैसलमेर से जयपुर जाने के लिए ट्रेन का उपयोग करते हैं, उन्हें बीच रास्ते में ही उतरना पड़ेगा। रेलवे के अनुसार, जैसलमेर-जयपुर ट्रेन (12467) 4 से 6 मई, 9 व 10 मई और 12 से 15 मई 2026 तक जयपुर तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन जैसलमेर से रवाना होकर फुलेरा स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त कर देगी। इसी तरह वापसी में जयपुर-जैसलमेर ट्रेन (12468) भी इन्हीं तारीखों (कुल 9 ट्रिप) में जयपुर के बजाय फुलेरा स्टेशन से ही जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगी। बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये लंबी दूरी की ट्रेनें डीआरएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द करने के बजाय उनका रूट बदला गया है। जैसलमेर-काठगोदाम (15013): 12 मई को यह ट्रेन अपने तय मार्ग के बजाय फुलेरा, रींगस और रेवाड़ी होकर संचालित होगी। काठगोदाम-जैसलमेर (15014): 3 से 7 मई, 8 मई और 12 से 14 मई तक यह ट्रेन रेवाड़ी, रींगस और फुलेरा के बदले हुए रास्ते से चलेगी। मन्नारगुड़ी-जोधपुर (22674): 4 मई को यह ट्रेन जयपुर, रींगस, चूरू और डेगाना होकर जोधपुर पहुंचेगी। बीकानेर-कोलकाता (12495): 14 मई को यह ट्रेन बीकानेर से रवाना होकर चूरू और जयपुर होते हुए जाएगी। जम्मूतवी-बाड़मेर (14662): 11 मई को यह ट्रेन रेवाड़ी, रींगस और फुलेरा मार्ग से संचालित की जाएगी। वाराणसी और इंदौर की ट्रेनों के समय में भी देरी रूट बदलने के अलावा कुछ ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही देरी से रवाना (री-शेड्यूल) किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से जोधपुर-वाराणसी सिटी (14854) 9 मई को 2 घंटे और गाड़ी संख्या 14864 (जोधपुर-वाराणसी सिटी) 10 मई को 3 घंटे की देरी से जोधपुर से रवाना होगी। इसी तरह 12 मई को इंदौर-जोधपुर (12465) अपने तय समय से 3 घंटे की देरी से और जयपुर-भोपाल (19711) 2 घंटे की देरी से चलेगी। मार्ग में रोकी (रेगुलेट) जाएंगी कई ट्रेनें रेलवे प्रशासन ने बताया कि ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका जाएगा। जैसलमेर-जयपुर (12467) 29 अप्रैल को 20 मिनट रोकी जाएगी। वहीं, वाराणसी सिटी-जोधपुर की विभिन्न रेलसेवाओं (14863, 14853 और 14865) को 3 मई से 14 मई के बीच अलग-अलग तारीखों पर जयपुर मंडल में 40-40 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा। जैसलमेर-काठगोदाम (15013) भी 9 और 10 मई को 15 मिनट रोकी जाएगी। इसके अतिरिक्त, 11 और 12 मई को भोपाल-जोधपुर, जयपुर-जैसलमेर, जयपुर-सूरतगढ़ और जयपुर-जोधपुर सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें कनकपुरा स्टेशन पर अपना निर्धारित ठहराव नहीं करेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *