Railway Ticket Cancellation New Rules: रेलवे यात्रियों के लिए टिकट कैंसिलेशन को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। 1 अप्रैल से रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नए नियम लागू होंगे, जिनमें रिफंड और चार्जेस को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। इन नए नियमों में यात्रियों को यह पहले से समझ आ जाएगा कि टिकट कैंसिल करने पर कितना पैसा वापस मिलेगा और कब नहीं मिलेगा।
Train Ticket Cancellation Rules: नए नियम क्या कहते हैं?
नए नियमों के मुताबिक, अब टिकट कैंसिलेशन पूरी तरह समय पर आधारित होगा। अगर आपने टिकट बुक की है और आपको किसी वजह से अब यात्रा नहीं करनी है तो आपको कैंसिल टिकट का रिफंड नए नियमों के आधार पर मिलेगा जो इस प्रकार है-
- ट्रेन छूटने के बाद कैंसिलेशन – कोई रिफंड नहीं मिलेगा
- ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले कैंसिलेशन- कोई रिफंड नहीं
- ट्रेन छूटने के 24 से 8 घंटे के बीच कैंसिलेशन- 50% रिफंड मिलेगा
- 72 से 24 घंटे के बीच- 75% रिफंड मिलेगा
- 72 घंटे से पहले- सिर्फ फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज कटेगा बाकी पुरा रिफंड मिलेगा
आइए जानते है फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज कितना कटेगा
अगर आप ट्रेन छूटने के 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल कर रहे है तो क्लास के हिसाब से अलग-अलग फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज कटेगा जो इस प्रकार होगा-
- स्लीपर(SL)- 120 रूपए + GST प्रति यात्री
- सेकंड सिटिंग(2S)- 60 रूपए + GST प्रति यात्री
- फर्स्ट एसी(1A)/एग्जीक्यूटिव क्लास- 240 रूपए + GST प्रति यात्री
- एसी सेकंड टियर(2A): 200 रूपए + GST प्रति यात्री
- एसी थर्ड टियर(3A)/एसी चेयर कार/एसी 3 इकॉनमी: 180 रूपए + GST प्रति यात्री
Train Ticket Refund Rules: पहले क्या थे नियम?
रेलवे में टिकट कैंसिलेशन के नियम समय के हिसाब से ही होते रहे है। पहले ट्रेन छूटने के 4 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर रिफंड न मिलने का नियम था, अब इसे सख्त करते हुए 8 घंटे में बदल दिया है। पहले कई यात्रियों को यह स्पष्ट नहीं होता था कि किस समय पर कितना रिफंड मिलेगा, वहीं अब नए नियमों में इसे सीधे प्रतिशत और समय के आधार पर तय कर दिया गया है।
यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?
- लेट कैंसिलेशन पर नुकसान ज्यादा होगा
- समय रहते कैंसिल करने पर ही बेहतर रिफंड मिलेगा
- ब्लैक में टिकट बेचने वालों पर कड़ा प्रहार
- आप यात्रा नहीं करने वाले हैं, तो जितना जल्दी टिकट कैंसिल करेंगे, उतना ज्यादा पैसा वापस मिलेगा
- आखिरी समय पर टिकट कैंसिल करना महंगा पड़ेगा
- पहले से प्लानिंग करने पर फायदा होगा


