किशनगंज SDPO, सहरसा DRDA के ठिकानों पर EOU रेड:बिहार के 6 जिलों समेत बंगाल में छापेमारी; पटना के DSP रह चुके हैं गौतम कुमार

किशनगंज SDPO, सहरसा DRDA के ठिकानों पर EOU रेड:बिहार के 6 जिलों समेत बंगाल में छापेमारी; पटना के DSP रह चुके हैं गौतम कुमार

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को किशनगंज के SDPO गौतम कुमार के बिहार से बंगाल तक के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई किशनगंज के अलावा पूर्णिया, अररिया, पटना और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में की जा रही है। किशनगंज में EOU की टीम सुबह करीब साढ़े 8 बजे ही गौतम कुमार के घर और ऑफिस पहुंचीं। तीन गाड़ी में EOU टीम के 12 लोग पहुंचे हैं। टीम कागजात, दस्तावेज और बाकी सामान की जांच कर रही हैं।SDPO गौतम कुमार के खिलाफ आय़ से 1 करोड़ 94 लाख अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। गौतम कुमार फिलहाल किशनगंज में ही हैं। इधर, सहरसा DRDA वैभव कुमार के ठिकानों पर भी EOU ने दबिश दी है। वैभव कुमार के मुजफ्फरपुर, सहरसा समेत 6 ठिकानों पर रेड है। वैभव कुमार पर 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है SDPO के ठिकानों पर रेड से जुड़ी कुछ तस्वीरें… अवैध बालू खनन से काली कमाई का आरोप गौतम कुमार वर्तमान में किशनगंज जिले में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं। इससे पहले, वे पटना में बीएमपी-5 में डीएसपी के रूप में कार्यरत थे। गौतम कुमार का सहरसा में पुश्तैनी घर है। पटना में घर बना रखा है। जबकि पूर्णिया में ससुराल है। आरोप है कि हाल के दिनों में उन्होंने जिले में अवैध बालू खनन, लॉटरी माफिया, तस्करी और लूट के कई मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिससे कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ था। इनसे काली कमाई का आरोप है। DRDA वैभव कुमार पर आय से 78.03% अधिक संपत्ति बनाने का आरोप सहरसा के नया बाजार के सराही मोड़ के पास किराए के मकान में रह रहे DRDA डायरेक्टर वैभव कुमार के आवास पर EOU की मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे से छापेमारी चल रही है। वैभव कुमार के खिलाफ कुल दो करोड़ 41 लाख 14 हजार रूपए आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है, जो उनकी आय से लगभग 78.03% अधिक है। इसको लेकर वैभव कुमार के सहरसा और मुजफ्फरपुर समेत कुल 06 ठिकानों पर अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। DRDA के ठिकानों पर रेड से जुड़ी 2 तस्वीरें… बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को किशनगंज के SDPO गौतम कुमार के बिहार से बंगाल तक के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई किशनगंज के अलावा पूर्णिया, अररिया, पटना और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में की जा रही है। किशनगंज में EOU की टीम सुबह करीब साढ़े 8 बजे ही गौतम कुमार के घर और ऑफिस पहुंचीं। तीन गाड़ी में EOU टीम के 12 लोग पहुंचे हैं। टीम कागजात, दस्तावेज और बाकी सामान की जांच कर रही हैं।SDPO गौतम कुमार के खिलाफ आय़ से 1 करोड़ 94 लाख अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। गौतम कुमार फिलहाल किशनगंज में ही हैं। इधर, सहरसा DRDA वैभव कुमार के ठिकानों पर भी EOU ने दबिश दी है। वैभव कुमार के मुजफ्फरपुर, सहरसा समेत 6 ठिकानों पर रेड है। वैभव कुमार पर 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है SDPO के ठिकानों पर रेड से जुड़ी कुछ तस्वीरें… अवैध बालू खनन से काली कमाई का आरोप गौतम कुमार वर्तमान में किशनगंज जिले में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं। इससे पहले, वे पटना में बीएमपी-5 में डीएसपी के रूप में कार्यरत थे। गौतम कुमार का सहरसा में पुश्तैनी घर है। पटना में घर बना रखा है। जबकि पूर्णिया में ससुराल है। आरोप है कि हाल के दिनों में उन्होंने जिले में अवैध बालू खनन, लॉटरी माफिया, तस्करी और लूट के कई मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिससे कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ था। इनसे काली कमाई का आरोप है। DRDA वैभव कुमार पर आय से 78.03% अधिक संपत्ति बनाने का आरोप सहरसा के नया बाजार के सराही मोड़ के पास किराए के मकान में रह रहे DRDA डायरेक्टर वैभव कुमार के आवास पर EOU की मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे से छापेमारी चल रही है। वैभव कुमार के खिलाफ कुल दो करोड़ 41 लाख 14 हजार रूपए आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है, जो उनकी आय से लगभग 78.03% अधिक है। इसको लेकर वैभव कुमार के सहरसा और मुजफ्फरपुर समेत कुल 06 ठिकानों पर अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। DRDA के ठिकानों पर रेड से जुड़ी 2 तस्वीरें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *