आजमगढ़ में पशु तस्करों की तलाश में छापेमारी:जिस गौशाला से की जा रही थी पशुओं की तस्करी उसे किया जाएगा शिफ्ट

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के अस्थाई गौशाला से पशु तस्करी किए जाने का मामला सामने आने के बाद इस गौशाला को शिफ्ट करने पर जिला प्रशासन विचार कर रहा है। इसके साथ ही इसके लिए जमीन की तलाश भी शुरु कर दी गई है। इस मामले में BDO की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उनमें प्रधान राजमती देवी, सचिव सुरेंद्र कुमार और केयर टेकर पप्पू शाही हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चारों तरफ से घेराबंदी की तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी के दौरान आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस को मौके से एक पिकअप और चार पशु मिले हैं। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। पिकअप कोतवाली लाई गई है। इसके साथ ही गौशाला के पास पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही गौशाला के लिए जमीन तलाशी जा रही है। एक सप्ताह के भीतर 100 से अधिक पशुओं को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। हालांकि गौशाला के आस पास अभी तक न तो CCTV कैमरा है और न ही लाइट लगी है। ऐसे में प्रशासन इसकी व्यवस्था में लगा हुआ है। इस बारे में एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। गौशाला से पशु तस्करी का मामला आया था सामने आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र में अजमतगढ़ ब्लॉक के पारन कुण्डा अस्थाई गौशाला में स्थानीय लोगों की मिलीभगत से गौ तस्कर को बेचने के आरोप लगे हैं। जिसमें ग्राम प्रधान तथा गौशाला कर्मचारी की संलिप्तता भी बताई जा रही है। बता दें की देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान गौशाला से गौवंश लादते हुए गाड़ी पकड़ी लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर जिले के सीडीओ, एडीएम प्रशासन द्वारा मौके का निरीक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी व पुलिस फोर्स जांच पड़ताल करने में लगी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत करने व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *