सुपौल जिले के राघोपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमराही नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वार्ड संख्या तीन में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का भंडारण
इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिमराही नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पहले उसका सत्यापन किया गया, जिसके बाद थाना स्तर पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। 525 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई
टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर एक संदिग्ध घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के अंदर छुपाकर रखी गई पांच प्लास्टिक की बोरियों से कुल 525 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा लगभग 12 पेटी बताई जा रही है, जो सोफिया ब्रांड की नेपाली देसी शराब है। मौके से पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में संलिप्त संजीव कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। कारोबार में लंबे समय से संलिप्त होने की बात
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अवैध शराब के कारोबार में लंबे समय से संलिप्त होने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, जब्त शराब को नियमानुसार सील कर सुरक्षित रखा गया है। राघोपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के गैरकानूनी धंधे में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सुपौल जिले के राघोपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमराही नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वार्ड संख्या तीन में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का भंडारण
इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिमराही नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पहले उसका सत्यापन किया गया, जिसके बाद थाना स्तर पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। 525 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई
टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर एक संदिग्ध घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के अंदर छुपाकर रखी गई पांच प्लास्टिक की बोरियों से कुल 525 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा लगभग 12 पेटी बताई जा रही है, जो सोफिया ब्रांड की नेपाली देसी शराब है। मौके से पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में संलिप्त संजीव कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। कारोबार में लंबे समय से संलिप्त होने की बात
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अवैध शराब के कारोबार में लंबे समय से संलिप्त होने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, जब्त शराब को नियमानुसार सील कर सुरक्षित रखा गया है। राघोपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के गैरकानूनी धंधे में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।