कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के शहीद चौक पर नकली बाइक पार्ट्स बेचने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई। दिल्ली से आई टीवीएस मोटर कंपनी की जांच टीम और कुरसेला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध नकली पार्ट्स बरामद किए। जांच टीम में ऑपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र के साथ धर्मेंद्र कुमार और संजीव कुमार शामिल थे। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो दुकानों की तलाशी ली। इस दौरान कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे क्लच प्लेट, ब्रेक शू और एयर फिल्टर सहित कई नकली पार्ट्स मिले। पुलिस ने दोनों दुकानदारों मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद हसनैन को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ छापेमारी कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि टीवीएस को क्षेत्र में नकली पार्ट्स बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कंपनी ने कटिहार पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी और विधिवत आवेदन देकर यह छापेमारी कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा कि टीवीएस कंपनी नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी की खबर फैलते ही शहीद चौक और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि कुछ मौके से फरार हो गए। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के शहीद चौक पर नकली बाइक पार्ट्स बेचने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई। दिल्ली से आई टीवीएस मोटर कंपनी की जांच टीम और कुरसेला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध नकली पार्ट्स बरामद किए। जांच टीम में ऑपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र के साथ धर्मेंद्र कुमार और संजीव कुमार शामिल थे। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो दुकानों की तलाशी ली। इस दौरान कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे क्लच प्लेट, ब्रेक शू और एयर फिल्टर सहित कई नकली पार्ट्स मिले। पुलिस ने दोनों दुकानदारों मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद हसनैन को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ छापेमारी कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि टीवीएस को क्षेत्र में नकली पार्ट्स बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कंपनी ने कटिहार पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी और विधिवत आवेदन देकर यह छापेमारी कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा कि टीवीएस कंपनी नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी की खबर फैलते ही शहीद चौक और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि कुछ मौके से फरार हो गए। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


