सहरसा पुलिस को फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और शराबबंदी कानून के उल्लंघन सहित कुल 15 गंभीर मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई की जानकारी एसपी हिमांशु ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में दी। एसपी ने बताया कि राहुल सिंह की तलाश महिषी थाना कांड संख्या 331/25 में लंबे समय से की जा रही थी। इस मामले में आरोपी और उसके सहयोगियों पर शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर मारपीट करने, फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना के बाद से ही वह लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ (सदर) आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में साइबर थाना, जिला आसूचना इकाई (DIU) और महिषी थाना पुलिस को शामिल किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राहुल सिंह महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा गांव का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राहुल सिंह वर्ष 2008 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। उसके खिलाफ महिषी थाना में हत्या के प्रयास के चार, लूट के तीन, आर्म्स एक्ट के तीन तथा शराब तस्करी से जुड़े चार मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू छापेमारी टीम में एसडीपीओ आलोक कुमार, डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत मंडल सहित DIU के पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। सहरसा पुलिस ने कहा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहरसा पुलिस को फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और शराबबंदी कानून के उल्लंघन सहित कुल 15 गंभीर मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई की जानकारी एसपी हिमांशु ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में दी। एसपी ने बताया कि राहुल सिंह की तलाश महिषी थाना कांड संख्या 331/25 में लंबे समय से की जा रही थी। इस मामले में आरोपी और उसके सहयोगियों पर शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर मारपीट करने, फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना के बाद से ही वह लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ (सदर) आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में साइबर थाना, जिला आसूचना इकाई (DIU) और महिषी थाना पुलिस को शामिल किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राहुल सिंह महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा गांव का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राहुल सिंह वर्ष 2008 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। उसके खिलाफ महिषी थाना में हत्या के प्रयास के चार, लूट के तीन, आर्म्स एक्ट के तीन तथा शराब तस्करी से जुड़े चार मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू छापेमारी टीम में एसडीपीओ आलोक कुमार, डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत मंडल सहित DIU के पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। सहरसा पुलिस ने कहा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


