3 दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी:हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

3 दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी:हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी अपने 3 दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। शुक्रवार सुबह 7:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी अपने काफिले के साथ रायबरेली के लिए रवाना हुए। रायबरेली की सीमा पर स्थित बछरावां कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी का काफिला कुल 17 गाड़ियों का था।जिसमें पुलिस एस्कॉर्ट और सुरक्षा व्यवस्था की चार गाड़ियां शामिल रहीं। इसके बाद राहुल गांधी हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बे पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कुछ देर रुककर लोगों की बातें सुनीं और हालचाल जाना। वहीं, शहर के सारस चौराहे पर करीब 200 से 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी के दौरे को लेकर रायबरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पांच क्षेत्राधिकारी, 27 इंस्पेक्टर, 55 सब-इंस्पेक्टर और करीब 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। राहुल गांधी शुक्रवार रात भूए स्थित गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह वे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *