सहरसा–जमालपुर रेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब तक स्पेशल के रूप में चल रही मेमू पैसेंजर ट्रेन को नियमित सेवा में शामिल कर लिया गया है। मंगलवार सुबह मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सहरसा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। स्पेशल से बनी नियमित ट्रेन पहले यह ट्रेन 05509/10 नंबर से स्पेशल मेमू पैसेंजर के रूप में संचालित हो रही थी। अब इसे नियमित कर नए नंबर 63398/97 के साथ चलाया जाएगा। इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। सुबह 5:15 बजे सहरसा से होगी शुरुआत नई समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे सहरसा से खुलकर सुबह 8:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 9:45 बजे जमालपुर से प्रस्थान कर रात 1:00 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी। रेल अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजन इस मौके पर समस्तीपुर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम अन्नया स्मृति सहित कई रेल अधिकारी मौजूद रहे। प्लेटफार्म संख्या तीन पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और यात्री शामिल हुए। सांसद ने पुराने दिनों को किया याद सभा को संबोधित करते हुए दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 1996 में जब वे पहली बार संसद पहुंचे थे, तब इस क्षेत्र में छोटी लाइन की ट्रेनें चलती थीं। सहरसा से मानसी की 43 किलोमीटर दूरी तय करने में तीन से चार घंटे लगते थे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती थी। रेल विकास में तेजी का दावा उन्होंने बताया कि संसद में इस मुद्दे को उठाने के बाद बड़ी रेल लाइन के विकास की दिशा में काम शुरू हुआ, जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है। सहरसा अब देश के कई बड़े शहरों से जुड़ चुका है। स्टेशन विकास पर करोड़ों की योजना सांसद ने बताया कि सहरसा स्टेशन के विकास के लिए करीब 160 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा यार्ड रीमॉडलिंग का काम भी चल रहा है और शहर में कई रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की योजनाएं प्रस्तावित हैं। यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा नई नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से सहरसा, खगड़िया और मुंगेर जिले के यात्रियों को सस्ती, सुगम और समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी। इससे दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ होने की उम्मीद है। सहरसा–जमालपुर रेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब तक स्पेशल के रूप में चल रही मेमू पैसेंजर ट्रेन को नियमित सेवा में शामिल कर लिया गया है। मंगलवार सुबह मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सहरसा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। स्पेशल से बनी नियमित ट्रेन पहले यह ट्रेन 05509/10 नंबर से स्पेशल मेमू पैसेंजर के रूप में संचालित हो रही थी। अब इसे नियमित कर नए नंबर 63398/97 के साथ चलाया जाएगा। इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। सुबह 5:15 बजे सहरसा से होगी शुरुआत नई समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे सहरसा से खुलकर सुबह 8:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 9:45 बजे जमालपुर से प्रस्थान कर रात 1:00 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी। रेल अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजन इस मौके पर समस्तीपुर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम अन्नया स्मृति सहित कई रेल अधिकारी मौजूद रहे। प्लेटफार्म संख्या तीन पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और यात्री शामिल हुए। सांसद ने पुराने दिनों को किया याद सभा को संबोधित करते हुए दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 1996 में जब वे पहली बार संसद पहुंचे थे, तब इस क्षेत्र में छोटी लाइन की ट्रेनें चलती थीं। सहरसा से मानसी की 43 किलोमीटर दूरी तय करने में तीन से चार घंटे लगते थे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती थी। रेल विकास में तेजी का दावा उन्होंने बताया कि संसद में इस मुद्दे को उठाने के बाद बड़ी रेल लाइन के विकास की दिशा में काम शुरू हुआ, जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है। सहरसा अब देश के कई बड़े शहरों से जुड़ चुका है। स्टेशन विकास पर करोड़ों की योजना सांसद ने बताया कि सहरसा स्टेशन के विकास के लिए करीब 160 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा यार्ड रीमॉडलिंग का काम भी चल रहा है और शहर में कई रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की योजनाएं प्रस्तावित हैं। यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा नई नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से सहरसा, खगड़िया और मुंगेर जिले के यात्रियों को सस्ती, सुगम और समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी। इससे दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ होने की उम्मीद है।


