संसद में राघव चड्ढा ने अपनी तन्हाई पर खड़ा किया सवाल, उठाया पैटरनिटी लीव का मुद्दा, पत्नी ने किया ऐसा रिएक्ट

संसद में राघव चड्ढा ने अपनी तन्हाई पर खड़ा किया सवाल, उठाया पैटरनिटी लीव का मुद्दा, पत्नी ने किया ऐसा रिएक्ट

Raghav Chadha On Paternity Leave In Parliament: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में एक खास मुद्दे पर संसद में अपनी आवाज उठाई है। बता दें, अक्टूबर 2025 साल में बेटे नीर के माता-पिता बने इस कपल ने पैटरनिटी और मैटरनिटी लीव को लेकर एक नया मुद्दा सामने रखा है, जो आमतौर पर परिवारों के लिए बहुत मायने रखता है, जो परिवार के लिए बेहद जरूरी होता है।

पालन-पोषण की जिम्मेदारी केवल मां का काम नहीं

राघव चड्ढा ने संसद में बताया कि बच्चे की देखभाल एक संयुक्त जिम्मेदारी है, न कि केवल मां की। उन्होंने आगे बताया, “एक पिता को अपनी नौकरी और नवजात बच्चे की देखभाल के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए। इसी तरह, एक मां को बिना पति के सहयोग के प्रसव और बाद की तकलीफ को अकेले नहीं सहनी चाहिए।” राघव चड्डा के इन विचारों ने सभी का दिल जीत लिया और इससे उनके सभी फैंस भी सहमत है।

इतना ही नहीं, राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में राघव की खूब सराहना की है और गर्व जाहिर किया। साथ ही उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे पति, आपको सांसद और नवजात बच्चे के पिता के रूप में बोलते देखना वो पल है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। आपने उस पिता की आवाज उठाई, जिसे मैं हर दिन देखती हूं।” वो बताती हैं कि बच्चे के जन्म के बाद पालन-पोषण एक साथ निभाने वाली जिम्मेदारी है, जो कि केवल मां का काम नहीं है।

संसद में ये मुद्दा उठाना था काफी जरूरी

इसके साथ ही परिणीति ने ये भी कहा कि कई मां अकेले इस जिम्मेदारी को निभाती हैं और अक्सर उनके दर्द को देखा या सुना नहीं जाता। इसीलिए राघव का संसद में ये मुद्दा उठाना अकेली माताओं और परिवारों के लिए बहुत मायने रखता है। उनका मानना है कि अगर इससे कुछ माताओं और पिता को एक-दूसरे का सहयोग महसूस हो तो ये बहुत बड़ी जीत होगी।

बता दें, राघव और परिणीति ने सितंबर 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की और 19 अक्टूबर 2025 को उनके बेटे नीर का जन्म हुआ। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार इम्तियाज अली की 2024 की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *