आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद में बोलने का हक छीन लेने को उनकी हार न समझा जाए। कई लोग उनके समर्थन में आए हैं, जिनमें अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी भी शामिल हैं।
खुशबू पटानी का खास संदेश
राघव चड्ढा के वीडियो पर कमेंट करते हुए खुशबू पटानी ने उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘राघव जी, आप एक पढ़े-लिखे और सुलझे हुए नेता हैं। हमारे देश को आप जैसे लोगों की बहुत जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में आप अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे। हम सब आपके साथ जुड़ना चाहेंगे क्योंकि आप देश के भले के लिए काम करना चाहते हैं।’
इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, ‘मामला लीगल है 2’ की स्ट्रीमिंग शुरू
क्यों लिया गया यह फैसला?
खबरों के मुताबिक, राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से पार्टी के मुख्य कार्यक्रमों से दूर थे। जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी, तब राघव चड्ढा इलाज के लिए विदेश में थे। बीजेपी का दावा है कि केजरीवाल से बढ़ती दूरियों की वजह से उन्हें पद से हटाया गया है, जबकि आम आदमी पार्टी इसे संगठन के अंदर का बदलाव बता रही है।
इसे भी पढ़ें: फुलेरा में फिर गूँजेगी ‘सचिव जी’ की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें
राघव चड्ढा का बयान
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने भावुक और कड़ा संदेश देते हुए कहा, ‘मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं जिन्होंने संसद में मेरा बोलने का हक छीना है कि मेरी चुप्पी को हार न समझें। मैं एक नदी की तरह हूं जो वक्त आने पर सैलाब बन सकती है। चुप हो गए हैं, पर हारे नहीं हैं।’


