रबी गिरदावरी 94% पूरी, दोराहा 106% पर पहुंचा

सीहोर| जिले में रबी सीजन 2025-26 की गिरदावरी का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक जिले के कुल 6,04,590.788 हेक्टेयर में से 5,70,464.078 हेक्टेयर क्षेत्र की गिरदावरी पूरी हो चुकी है। यह 94 प्रतिशत है। निजी क्षेत्र में कुल 4,15,020.112 हेक्टेयर में से 3,85,669.739 हेक्टेयर की गिरदावरी पूरी हुई। यह 93 प्रतिशत है। शासकीय क्षेत्र में 1,88,114.879 हेक्टेयर में से 1,84,794.339 हेक्टेयर की गिरदावरी पूरी हो चुकी है। यह 98 प्रतिशत है।तहसीलवार प्रगति में जावर 100 प्रतिशत पर है। दोराहा 106 प्रतिशत पर पहुंचा। इछावर 104 प्रतिशत पर है। श्यामपुर 100 प्रतिशत पर है। भैरूंदा 95 प्रतिशत पर है। आष्टा 93 प्रतिशत पर है। सीहोर 90 प्रतिशत पर है। सीहोर नगर 100 प्रतिशत पर है। रेहटी 94 प्रतिशत पर है। बुधनी 99 प्रतिशत पर है। कलेक्टर बालागुरू के. ने शेष क्षेत्रों में भी गिरदावरी जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *