राज्यसभा चुनाव में राजद-कांग्रेस के विधायकों के ‘खेला’ को लेकर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी महागठबंधन से नाखुश हैं। उन्होंने महागठबंधन से जुड़े सवालों का जवाब व्यंगात्मक लहजे में दिया। सवाल था- बिहार में सरकार बनाने में महागठबंधन का साथ देंगे? इस पर उन्होंने कहा- महागठबंधन की सरकार बन रही है क्या? दूसरा सवाल- राजद वाले कह रहे कि तेजस्वी यादव बड़ा खेला करेंगे? ओवैसी ने कहा कि अरे, खेला तो हो गया, राज्यसभा चुनाव में। ध्यान रहे कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक वोट देने नहीं आए। इसके चलते एनडीए पांचवीं सीट भी जीत गया। ओवैसी, रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब थे। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने का बिल आखिर इतनी हड़बड़ी में क्यों लाया जा रहा है? 29 अप्रैल के बाद आता तो कौन-सा आसमान टूट जाता। अभी करीब 150 सांसद विभिन्न राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं। इस संवैधानिक संशोधन को पारित कराने के लिए 2/3 बहुमत की जरूरत पड़ेगी। यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, ओवैसी ने कहा- ये तो उनकी पार्टी और अलायंस का फैसला है। इस पर हम क्या बोल सकते हैं? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उर्दू में मेनिफेस्टो जारी करने के सवाल पर कहा- उनका दोहरा चेहरा है। पश्चिम बंगाल में मुसलमानों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि एआईएमआईएम, भाजपा की बी टीम है। राज्यसभा चुनाव में राजद-कांग्रेस के विधायकों के ‘खेला’ को लेकर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी महागठबंधन से नाखुश हैं। उन्होंने महागठबंधन से जुड़े सवालों का जवाब व्यंगात्मक लहजे में दिया। सवाल था- बिहार में सरकार बनाने में महागठबंधन का साथ देंगे? इस पर उन्होंने कहा- महागठबंधन की सरकार बन रही है क्या? दूसरा सवाल- राजद वाले कह रहे कि तेजस्वी यादव बड़ा खेला करेंगे? ओवैसी ने कहा कि अरे, खेला तो हो गया, राज्यसभा चुनाव में। ध्यान रहे कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक वोट देने नहीं आए। इसके चलते एनडीए पांचवीं सीट भी जीत गया। ओवैसी, रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब थे। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने का बिल आखिर इतनी हड़बड़ी में क्यों लाया जा रहा है? 29 अप्रैल के बाद आता तो कौन-सा आसमान टूट जाता। अभी करीब 150 सांसद विभिन्न राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं। इस संवैधानिक संशोधन को पारित कराने के लिए 2/3 बहुमत की जरूरत पड़ेगी। यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, ओवैसी ने कहा- ये तो उनकी पार्टी और अलायंस का फैसला है। इस पर हम क्या बोल सकते हैं? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उर्दू में मेनिफेस्टो जारी करने के सवाल पर कहा- उनका दोहरा चेहरा है। पश्चिम बंगाल में मुसलमानों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि एआईएमआईएम, भाजपा की बी टीम है।


