अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल:पीएमसीएच से नवजात की चोरी… आधा घंटा में ही पकड़ी गई महिला चोर, परिजनों ने पीटा

अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल:पीएमसीएच से नवजात की चोरी… आधा घंटा में ही पकड़ी गई महिला चोर, परिजनों ने पीटा

पीएमसीएच के प्रसूति वार्ड से सोमवार को एक नवजात की चोरी हो गई। कमला नेहरूनगर के भोला पासवान की पत्नी ने 16 घंटे पहले बच्चे को जन्म दिया था। परिवार के लोग किसी से बात कर रहे थे। इसी बीच एक महिला वार्ड में पहुंची और नवजात को चुराकर फरार हो गई। बेड पर नवजात को नहीं देख उसकी मां और परिवार के लोग शोर करने लगे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और करीब 30 मिनट में ही बच्चा चोर महिला को पकड़ लिया। उसकी गोद में ही बच्चा था। आक्रोशित लोगों ने महिला को बाल पकड़कर पीटा। पूछताछ में उस महिला ने अपना नाम जैकी कुमारी बताया। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। वह मुन्नाचक स्थित मायके में आई थी। उसने बताया कि मुझे बच्चा नहीं है। काफी इलाज के बाद भी बच्चा नहीं हुआ। बच्चे की चाह में नवजात की चोरी कर ली। हालांकि पुलिस को शक है कि वह किसी बच्चा चोर के गिरोह से मिली है। पूछताछ के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। टाउन एसडीपीओ वन ने बताया कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। गनीमत थी, बच्चे के परिजनों को जल्दी ही पता चल गया पीएमसीएच से बच्चा चोरी होने के बाद वहां की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। कोई अनजान महिला प्रसूति वार्ड में कैसे चली गई? वहां तैनात गार्ड कहां था? वह महिला बच्चा को छिपाकर वार्ड से निकल गई, लेकिन किसी गार्ड की नजर क्यों नहीं पड़ी? अगर परिजन फौरन शोर नहीं मचाते तो वह पीएमसीएच कैंपस से निकल जाती। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी अस्पतालों और आंगनबाड़ी को सतर्क रहने का आदेश दिया है। आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ममता वर्मा ने सभी सीडीपीओ को पत्र लिखकर पंजीकृत बच्चों को घर पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा है। पटना जिले में एक साल में 76 बच्चे गायब बिहार पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, एक साल में पटना से 76 बच्चे गायब हुए हैं। इनमें 60 बच्चियां और 16 बच्चे हैं। इनमें 8 ही बरामद हो सके हैं। केस-1 जमुई की साबो देवी का 10 साल का बेटा प्रदीप कुमार करबिगहिया स्टेशन की ओर से 11 फरवरी को चोरी हो गया। जक्कनपुर थाने की पुलिस 24 घंटे के अंदर प्रदीप को बरामद किया और चोर को भी गिरफ्तार कर लिया। केस-2 गोपालपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाहचक में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। वह नेपाल का रहने वाला है। सब इंस्पेक्टर उत्तम कुमार ने कहा कि युवक को जेल भेज दिया गया। केस- 3 घोसवरी थाने के गोसाई गांव में बच्चे की चोरी करते असम के रहने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा गया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान लोगों ने पकड़ लिया। इधर, अफवाह भी बिहटा में बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा राजधानी से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के पतसा गांव में मंगलवार की रात बच्चा चोरी की अफवाह ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने उसे घेर लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे थाने ले आई। युवक बिहटा से पैदल ही पतसा गांव की ओर जा रहा था। पुनपुन में विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझ घेरा राजधानी से सटे पुनपुन थाना क्षेत्र के जाहिदपुर में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक महिला पर बच्चा चोरी का शक जताते हुए उसे बंधक बना लिया। घाट पर मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों ने अफवाह के आधार पर घंटों हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए महिला को भीड़ से निकाला, जिसके बाद बड़ा हादसा टल गया। पीएमसीएच के प्रसूति वार्ड से सोमवार को एक नवजात की चोरी हो गई। कमला नेहरूनगर के भोला पासवान की पत्नी ने 16 घंटे पहले बच्चे को जन्म दिया था। परिवार के लोग किसी से बात कर रहे थे। इसी बीच एक महिला वार्ड में पहुंची और नवजात को चुराकर फरार हो गई। बेड पर नवजात को नहीं देख उसकी मां और परिवार के लोग शोर करने लगे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और करीब 30 मिनट में ही बच्चा चोर महिला को पकड़ लिया। उसकी गोद में ही बच्चा था। आक्रोशित लोगों ने महिला को बाल पकड़कर पीटा। पूछताछ में उस महिला ने अपना नाम जैकी कुमारी बताया। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। वह मुन्नाचक स्थित मायके में आई थी। उसने बताया कि मुझे बच्चा नहीं है। काफी इलाज के बाद भी बच्चा नहीं हुआ। बच्चे की चाह में नवजात की चोरी कर ली। हालांकि पुलिस को शक है कि वह किसी बच्चा चोर के गिरोह से मिली है। पूछताछ के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। टाउन एसडीपीओ वन ने बताया कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। गनीमत थी, बच्चे के परिजनों को जल्दी ही पता चल गया पीएमसीएच से बच्चा चोरी होने के बाद वहां की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। कोई अनजान महिला प्रसूति वार्ड में कैसे चली गई? वहां तैनात गार्ड कहां था? वह महिला बच्चा को छिपाकर वार्ड से निकल गई, लेकिन किसी गार्ड की नजर क्यों नहीं पड़ी? अगर परिजन फौरन शोर नहीं मचाते तो वह पीएमसीएच कैंपस से निकल जाती। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी अस्पतालों और आंगनबाड़ी को सतर्क रहने का आदेश दिया है। आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ममता वर्मा ने सभी सीडीपीओ को पत्र लिखकर पंजीकृत बच्चों को घर पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा है। पटना जिले में एक साल में 76 बच्चे गायब बिहार पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, एक साल में पटना से 76 बच्चे गायब हुए हैं। इनमें 60 बच्चियां और 16 बच्चे हैं। इनमें 8 ही बरामद हो सके हैं। केस-1 जमुई की साबो देवी का 10 साल का बेटा प्रदीप कुमार करबिगहिया स्टेशन की ओर से 11 फरवरी को चोरी हो गया। जक्कनपुर थाने की पुलिस 24 घंटे के अंदर प्रदीप को बरामद किया और चोर को भी गिरफ्तार कर लिया। केस-2 गोपालपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाहचक में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। वह नेपाल का रहने वाला है। सब इंस्पेक्टर उत्तम कुमार ने कहा कि युवक को जेल भेज दिया गया। केस- 3 घोसवरी थाने के गोसाई गांव में बच्चे की चोरी करते असम के रहने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा गया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान लोगों ने पकड़ लिया। इधर, अफवाह भी बिहटा में बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा राजधानी से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के पतसा गांव में मंगलवार की रात बच्चा चोरी की अफवाह ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने उसे घेर लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे थाने ले आई। युवक बिहटा से पैदल ही पतसा गांव की ओर जा रहा था। पुनपुन में विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझ घेरा राजधानी से सटे पुनपुन थाना क्षेत्र के जाहिदपुर में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक महिला पर बच्चा चोरी का शक जताते हुए उसे बंधक बना लिया। घाट पर मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों ने अफवाह के आधार पर घंटों हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए महिला को भीड़ से निकाला, जिसके बाद बड़ा हादसा टल गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *