Putin का खौफनाक प्लान, अफ्रीकी जवानों को लालच देकर लड़ने बुलाया फिर बना दिया Human Bombs

Putin का खौफनाक प्लान, अफ्रीकी जवानों को लालच देकर लड़ने बुलाया फिर बना दिया Human Bombs

Russia Ukraine war latest news: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में जीत के लिए हर रणनीति (Vladimir Putin Ukraine war strategy) अपना रहे हैं। हालांकि, यह बात अलग है कि अब तक उन्हें मनमाफिक परिणाम नहीं मिल सके हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने रूस के खतरनाक इरादों को दुनिया के सामने ला दिया है। दावा किया जा रहा है कि रूस, यूक्रेन से जंग में अफ्रीकी जवानों का इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें धोखे से मानव बन बना रहा है। अफ्रीकी सैनिक पुतिन के बनाए जाल में फंस रहे हैं और एक बार रूस से जुड़ने के बाद उनके लिए वापसी का कोई मौका नहीं होता।

Front Line पर अफ्रीकी जवान

रूस युद्ध के लिए भाड़े के सैनिकों का इस्तेमाल कर रहा है, ये बात पहले भी सामने आई है। लेकिन किसी तीसरे देश के सैनिकों को मानव बम बनाने का खुलासा दुनिया के लिए चौंकाने वाला है। दक्षिण अफ्रीका में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्जेंडर शेरबा ने यह दावा करते हुए कहा कि व्लादिमीर पुतिन के लिए अफ्रीकियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि रूस अफ्रीकी जवानों को फ्रंट लाइन पर भेज रहा है। क्योंकि उसकी सेना को युद्ध में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। रूस, अफ्रीकियों को आगे कर रहा है, उन्हें मानव बम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

चारे की तरह कर रहे इस्तेमाल

डेली स्टार यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के आखिर में यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया था कि उन्होंने 36 अफ्रीकी देशों के 1,426 लड़ाकों की पहचान की है जो अभी रूसी सेना में काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि असल संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा (Andrii Sybiha) ने कहा कि रूस इस क्रूर युद्ध में अफ्रीकी लोगों को चारे के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। रूस के लिए किसी की जान की कोई कीमत नहीं।

एक Video भी आया सामने

रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक भाड़े के सैनिक से सीने पर बम बंधा हुआ है। रूसी सैनिक उसका मजाक उड़ाते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि यह ‘बोतल ओपनर’ है और दुश्मन के बंकर को ‘खोलने’ के लिए खुद को उड़ाने जा रहा है। रूस ने साल 2022 में यूक्रेन पर बड़ा हमला बोला था, तब से दोनों देशों में युद्ध जारी है। इस युद्ध में रूस के दस लाख सैनिकों के मारे जाने, घायल या लापता होने का अनुमान है। दक्षिण अफ्रीका में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्जेंडर शेरबा ने कहा कि रूस शायद अफ्रीकी महाद्वीप को लुभावने ऑफर देकर उन्हें अपने साथ कर रहा है, लेकिन जब कोई अफ्रीकी इस युद्ध में जाता है, तो वह सिर्फ़ तोप का गोला बनता है।

Jacob Zuma की बेटी का इस्तीफा

जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, तब से ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि अफ्रीकी नागरिक रूसी सेना के साथ लड़ रहे हैं। कुछ अफ्रीकियों ने आरोप भी लगाया था कि उनके साथ धोखा हुआ है। करीब दो हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा (Jacob Zuma) की बेटी डुडुज़िले ज़ूमा-संबुडला (Duduzile Zuma-Sambudla) ने इस मुद्दे पर बतौर सांसद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने 17 लोगों को धोखा देकर रूस के लिए यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *