ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने के लिए पुतिन ने दिया बड़ा ऑफर, ट्रंप ने कहा…

ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने के लिए पुतिन ने दिया बड़ा ऑफर, ट्रंप ने कहा…

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहा युद्ध काफी गंभीर हो चुका है। आज इस युद्ध का आज 15वां दिन है और इसकी वजह से मिडिल ईस्ट में जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है। सबसे ज़्यादा नुकसान ईरान को हुआ है, लेकिन इज़रायल और मिडिल ईस्ट के कुछ अन्य देश भी इस युद्ध के प्रभाव से अछूते नहीं हैं। इस युद्ध की वजह से भारी तबाही मच चुकी है और दुनियाबघर में तेल-गैस का संकट भी पैदा हो गया है। अगर युद्ध ऐसे ही जारी रहा, तो इसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत खत्म हो चुकी है और वो बुरी तरह से इस युद्ध को हार रहा है, लेकिन ईरान की जवाबी कार्रवाई भी जारी है। इसी बीच रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने युद्ध को रोकने का प्रस्ताव दिया है।

क्या है पुतिन का प्रस्ताव?

हाल ही में पुतिन और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान पुतिन ने ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने के लिए ट्रंप को एक प्रस्ताव दिया। पुतिन ने प्रस्ताव दिया कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम को रूस में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए। उनका मानना है कि ऐसा करके युद्ध को रोका जा सकता है और मिडिल ईस्ट में शांति की स्थापना की जा सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान, दोनों ही ईरान के परमाणु हथियार बनाने के खिलाफ हैं और परमाणु हथियार बनाने के लिए यूरेनियम अहम है।

ट्रंप ने क्या कहा?

ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने के लिए पुतिन के इस प्रस्ताव को ट्रंप ने ठुकरा दिया है। यह यूरेनियम इतना अहम इसलिए है क्योंकि इसे कुछ हफ्तों में हथियार-ग्रेड में बदला जा सकता है, जो 10 से ज़्यादा परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त है। इसलिए अमेरिका और इज़रायल चाहते हैं कि ईरान के यूरेनियम भंडार पर उनका कब्ज़ा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *