Putin Health: 30 सेकेंड तक खांसी, मिनी स्ट्रोक… क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन बीमार हैं? वीडियो में दिखी ऐसी हालत

Putin Health: 30 सेकेंड तक खांसी, मिनी स्ट्रोक… क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन बीमार हैं? वीडियो में दिखी ऐसी हालत

Vladimir Putin Latest Health Update : रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पुतिन गले को पकड़े हैं, मुंह ढंक रहे हैं और लगभग 30 सेकंड तक खांसते रहे। बाद में, बिना किसी स्पष्टीकरण के यह वीडियो चैनल से गायब हो गया। इसके बाद पुतिन की बीमारी (Putin Latest Health Update) को लेकर सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं।

Putin Health | पुतिन का गला खराब और भयंकर खांसी

“डेली एक्सप्रेस यूएस” की खबर के अनुसार, बिना एडिट किए गए फुटेज में पुतिन को यह कहते सुना जा सकता है, “आप जानते हैं, मुझे इसे फिर से कहने दें, क्योंकि मेरा गला थोड़ा खराब है। मैं बस खांसने ही वाला था। मैं आज बहुत ज्यादा बोल रहा हूं।” बता दें, इनकी बीमारी को लेकर द सन (यूके), फर्स्ट पोस्ट, हिंदुस्तान टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट्स में भी इसको लेकर खबरें चल रही हैं।

Putin Health Records | पुतिन को हैं कई बीमारियां?

ये पहली बार नहीं, पुतिन की बीमारी को लेकर कई बार चीजें सामने आई। कभी मिनी स्ट्रोक, पार्किंसंस, लंगड़ाना आदि-इत्यादी। आइए, हम पुतिन की हेल्थ हिस्ट्री के बारे में जानते हैं-

ट्रंप से मिलने के दौरान लंगड़ाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के दौरान, रूसी राष्ट्रपति को अपने आधिकारिक इल्युशिन Il-96-300PU विमान (जिसे ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ कहा जाता है) की सीढ़ियों से उतरते समय स्पष्ट रूप से लंगड़ाते हुए देखा गया था। इसके बाद भी कमजोरी और कई चीजों को लेकर अटकलें लगाई गईं।

पुतिन की उभरी हुई नसें

नवंबर 2025 में, रूस में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पुतिन के हाथों ने ध्यान आकर्षित किया, जिसमें एक हाथ के पीछे बड़ी उभरी हुई नसें दिखाई दे रही थीं।

ये भी देखिए- Iran War में कूदा Russia | Putin ने Khamenei को बताया War Plan

पार्किंसंस का डर

अप्रैल 2022 में, फिल्म निर्माता निकिता मिखालकोव को राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए क्रेमलिन समारोह में पुतिन के फुटेज में उन्हें बार-बार अपने पैर मरोड़ते, टांगें हिलाते और आगे-पीछे डगमगाते हुए देखा गया था। सेंट जॉर्ज, लंदन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एंगस डल्ग्लिश ने ‘मिरर’ को बताया था कि ये हरकतें पार्किंसंस रोग के क्लासिक लक्षण हैं।

CIA ने कैंसर की संभावना को नकारा

क्रेमलिन पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों ने 2022 में अनुमान लगाया था कि पुतिन की कीमोथेरेपी चल रही है, लेकिन एक सीआईए ने इसका खंडन किया था। निदेशक विलियम बर्न्स ने कहा कि कैंसर का कोई सबूत नहीं है, और मजाकिया तौर पर कहा ता कि पुतिन “बहुत स्वस्थ” दिखते हैं।

पुतिन को मिनी स्ट्रोक

पिछले साल मार्च में, बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठक के दौरान पुतिन के “अनियंत्रित रूप से” कांपने के फुटेज ने इन दावों को हवा दी कि उन्हें मिनी स्ट्रोक हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *