PU के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, वर्तमान काउंसलर अरेस्ट:कैंपस में पुलिस से हाथापाई का आरोप, फरार चल रहे हैं प्रेसिडेंट शांतनु शेखर

PU के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, वर्तमान काउंसलर अरेस्ट:कैंपस में पुलिस से हाथापाई का आरोप, फरार चल रहे हैं प्रेसिडेंट शांतनु शेखर

पटना में 30 मार्च 2026 को नए प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन( कला संकाय) के उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना यूनिवर्सिटी के कैंपस में पहुंचे थे। इसी दौरान पीयू कैंपस के अंदर छात्रों ने उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी की थी। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान छात्रों ने पुलिस के काम में बाधा डाला। पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी की और हाथापाई हुई। इस दौरान गो बैक के नारे भी लगाए गए। इस मामले में पटना पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष अनुराग कुमार को नौबतपुर और वर्तमान काउंसलर मोहम्मद एहसानुल्लाह (इकबाल छात्रावास ) अशोक राजपथ से अरेस्ट किया गया है। 6 नामजद समेत 30 अज्ञात पर केस दर्ज पटना यूनिवर्सिटी के वर्तमान छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर समेत 6 छात्रों को नामजद आरोपी बनाया गया था। इनके अलावा 30 अज्ञात छात्रों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शांतनु शेखर फरार चल रहे हैं। पिरबहोर के थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि, ‘अभी 2 लोगों को अरेस्ट करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इनके अलावा अन्य दूसरे लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।’
आमंत्रण नहीं मिलने से नाराज थे छात्र प्राथमिक की प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी की ओर से दर्ज कराई गई थी। आवेदन के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर लगभग 2:30 बजे ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान 15 से 20 की संख्या में वहां पर छात्र पहुंचे। हल्ला हंगामा करने के साथ विधि व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। छात्रों को उन्होंने रोकने का प्रयास किया गया तो छात्र कहने लगे पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। उन्हें और कुलपति को नए भवन के उद्घाटन में आमंत्रण पत्र नहीं मिला है। साथ ही शीलापट पर कुलपति का नाम अंकित नहीं है। इसी बात को लेकर उग्र थे। आरोप है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विधि व्यवस्था भंग किया गया। मजिस्ट्रेट के साथ बदतमीजी की गई। जिसमें पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। पटना में 30 मार्च 2026 को नए प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन( कला संकाय) के उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना यूनिवर्सिटी के कैंपस में पहुंचे थे। इसी दौरान पीयू कैंपस के अंदर छात्रों ने उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी की थी। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान छात्रों ने पुलिस के काम में बाधा डाला। पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी की और हाथापाई हुई। इस दौरान गो बैक के नारे भी लगाए गए। इस मामले में पटना पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष अनुराग कुमार को नौबतपुर और वर्तमान काउंसलर मोहम्मद एहसानुल्लाह (इकबाल छात्रावास ) अशोक राजपथ से अरेस्ट किया गया है। 6 नामजद समेत 30 अज्ञात पर केस दर्ज पटना यूनिवर्सिटी के वर्तमान छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर समेत 6 छात्रों को नामजद आरोपी बनाया गया था। इनके अलावा 30 अज्ञात छात्रों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शांतनु शेखर फरार चल रहे हैं। पिरबहोर के थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि, ‘अभी 2 लोगों को अरेस्ट करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इनके अलावा अन्य दूसरे लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।’
आमंत्रण नहीं मिलने से नाराज थे छात्र प्राथमिक की प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी की ओर से दर्ज कराई गई थी। आवेदन के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर लगभग 2:30 बजे ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान 15 से 20 की संख्या में वहां पर छात्र पहुंचे। हल्ला हंगामा करने के साथ विधि व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। छात्रों को उन्होंने रोकने का प्रयास किया गया तो छात्र कहने लगे पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। उन्हें और कुलपति को नए भवन के उद्घाटन में आमंत्रण पत्र नहीं मिला है। साथ ही शीलापट पर कुलपति का नाम अंकित नहीं है। इसी बात को लेकर उग्र थे। आरोप है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विधि व्यवस्था भंग किया गया। मजिस्ट्रेट के साथ बदतमीजी की गई। जिसमें पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *