पूर्णिया नगर निगम ने 466 करोड़ का बजट किया पेश:जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी, सड़कों के निर्माण और सफाई पर भी फोकस

पूर्णिया नगर निगम ने 466 करोड़ का बजट किया पेश:जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी, सड़कों के निर्माण और सफाई पर भी फोकस

पूर्णिया नगर निगम की मेयर विभा कुमारी ने लगातार चौथी बार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार नगर निगम ने करीब 466 करोड़ रुपए का बजट रखा है। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम का बजट लगभग 611 करोड़ रुपए था, जो इस बार कम होकर 466 करोड़ रह गया है। महापौर ने इसे शहर के चौमुखी विकास का खाका बताते हुए कहा कि इस साल मुख्य ध्यान जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने, सड़कों के निर्माण और शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने पर रहेगा। उन्होंने बताया कि बजट में नई योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। शहर के सभी वार्डों में पीसीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा और नाली-गली और नल-जल योजनाओं को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आधुनिक मशीनें और वाहन भी खरीदे जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर पिंक टॉयलेट बनेंगे महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलग शौचालय और पिंक टॉयलेट बनाने का प्रावधान किया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पूरे शहर को एलईडी लाइट से रोशन करने की योजना है, ताकि सुरक्षा और सुविधा दोनों बेहतर हो सके। महापौर ने ये भी स्पष्ट किया कि इस बजट में आम जनता पर किसी तरह का अतिरिक्त टैक्स नहीं डाला गया है। विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ राजस्व बढ़ाने का संतुलन बनाया गया है।

ड्रेनेज सिस्टम और ट्रैफिक सिग्नल पर 165 करोड़ रुपए खर्च हो रहे महापौर ने बताया कि स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और ट्रैफिक सिग्नल जैसे बड़े प्रोजेक्ट की करीब 165 करोड़ रुपए की राशि बुडको की ओर से खर्च की जा रही है, इसलिए इस बार नगर निगम के बजट में वह हिस्सा शामिल नहीं है। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के लोगों के सपनों को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा और पूर्णिया को बिहार के सबसे स्वच्छ और विकसित शहरों में शामिल करने के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त कुमार मंगलम, सिटी मैनेजर पवन कुमार, सांसद और मंत्री प्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर निगम के कई पार्षद भी मौजूद रहे। पूर्णिया नगर निगम की मेयर विभा कुमारी ने लगातार चौथी बार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार नगर निगम ने करीब 466 करोड़ रुपए का बजट रखा है। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम का बजट लगभग 611 करोड़ रुपए था, जो इस बार कम होकर 466 करोड़ रह गया है। महापौर ने इसे शहर के चौमुखी विकास का खाका बताते हुए कहा कि इस साल मुख्य ध्यान जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने, सड़कों के निर्माण और शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने पर रहेगा। उन्होंने बताया कि बजट में नई योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। शहर के सभी वार्डों में पीसीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा और नाली-गली और नल-जल योजनाओं को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आधुनिक मशीनें और वाहन भी खरीदे जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर पिंक टॉयलेट बनेंगे महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलग शौचालय और पिंक टॉयलेट बनाने का प्रावधान किया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पूरे शहर को एलईडी लाइट से रोशन करने की योजना है, ताकि सुरक्षा और सुविधा दोनों बेहतर हो सके। महापौर ने ये भी स्पष्ट किया कि इस बजट में आम जनता पर किसी तरह का अतिरिक्त टैक्स नहीं डाला गया है। विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ राजस्व बढ़ाने का संतुलन बनाया गया है।

ड्रेनेज सिस्टम और ट्रैफिक सिग्नल पर 165 करोड़ रुपए खर्च हो रहे महापौर ने बताया कि स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और ट्रैफिक सिग्नल जैसे बड़े प्रोजेक्ट की करीब 165 करोड़ रुपए की राशि बुडको की ओर से खर्च की जा रही है, इसलिए इस बार नगर निगम के बजट में वह हिस्सा शामिल नहीं है। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के लोगों के सपनों को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा और पूर्णिया को बिहार के सबसे स्वच्छ और विकसित शहरों में शामिल करने के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त कुमार मंगलम, सिटी मैनेजर पवन कुमार, सांसद और मंत्री प्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर निगम के कई पार्षद भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *