पूर्णिया सांसद ने दावत-ए-इफ्तार का किया आयोजन:हजारों लोगों ने साथ में खोला रोजा, रोजेदारों ने की अमन-तरक्की की दुआ

पूर्णिया सांसद ने दावत-ए-इफ्तार का किया आयोजन:हजारों लोगों ने साथ में खोला रोजा, रोजेदारों ने की अमन-तरक्की की दुआ

पूर्णिया में शहर के माधोपाड़ा स्थित मदरसा जामिया खोलाफा-ए-रशेदीन में सांसद पप्पू यादव की ओर से भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी। रमज़ान के पाक महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। पूरे कार्यक्रम में भाईचारे और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। मदरसा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और युवा भी मौजूद रहे। मुलाकात कर उन्हें रमज़ान की मुबारकबाद दी सांसद पप्पू यादव ने रोजेदारों से मुलाकात कर उन्हें रमज़ान की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। रमज़ान हमें इंसानियत, सेवा और भाईचारे का रास्ता दिखाता है। पूर्णिया की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से सामाजिक एकता की मिसाल रही है और इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के विकास के लिए सभी समुदायों को मिलकर काम करना होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि पूर्णिया और पूरे बिहार में अमन-शांति कायम रहे और हर घर में खुशहाली आए। कार्यक्रम के अंत में हजारों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोलकर अल्लाह से दुआ की कि सबकी इबादत कबूल हो और समाज में प्रेम, शांति और भाईचारा बना रहे। पूरा माहौल आध्यात्मिकता और सौहार्द से भरा हुआ नजर आया। पूर्णिया में शहर के माधोपाड़ा स्थित मदरसा जामिया खोलाफा-ए-रशेदीन में सांसद पप्पू यादव की ओर से भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी। रमज़ान के पाक महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। पूरे कार्यक्रम में भाईचारे और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। मदरसा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और युवा भी मौजूद रहे। मुलाकात कर उन्हें रमज़ान की मुबारकबाद दी सांसद पप्पू यादव ने रोजेदारों से मुलाकात कर उन्हें रमज़ान की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। रमज़ान हमें इंसानियत, सेवा और भाईचारे का रास्ता दिखाता है। पूर्णिया की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से सामाजिक एकता की मिसाल रही है और इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के विकास के लिए सभी समुदायों को मिलकर काम करना होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि पूर्णिया और पूरे बिहार में अमन-शांति कायम रहे और हर घर में खुशहाली आए। कार्यक्रम के अंत में हजारों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोलकर अल्लाह से दुआ की कि सबकी इबादत कबूल हो और समाज में प्रेम, शांति और भाईचारा बना रहे। पूरा माहौल आध्यात्मिकता और सौहार्द से भरा हुआ नजर आया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *