फिलीपींस में पंजाबी युवक की हत्या:ड्यूटी जाते वक्त हमलावरों ने 6 गोलियां मारीं, इनमें जालंधर के 2 सगे भाई भी; 3 साल पहले शादी हुई

फिलीपींस में पंजाबी युवक की हत्या:ड्यूटी जाते वक्त हमलावरों ने 6 गोलियां मारीं, इनमें जालंधर के 2 सगे भाई भी; 3 साल पहले शादी हुई

फिलीपींस की राजधानी मनीला में एक पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और ताबड़तोड़ 6 गोलियां चला दीं। हमलावरों में 2 पंजाबी भी शामिल बताए जा रहे हैं। वारदात के वक्त युवक ड्यूटी जा रहा था। रास्ते में सुनसान जगह पर अकेला पाकर उन्हें गोलियां मारीं गई। मनीला पुलिस ने 3 हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। वह 9 साल पहले मनीला गया था। परिजनों का दावा है कि उन्हें मिली सूचना के मुताबिक कत्ल करने वालों में जालंधर के सगे भाई भी शामिल हैं। बरनाला का रहने वाला युवक
परिवार के मुताबिक मृतक युवक मनप्रीत सिंह (33) मूल रूप से बरनाला के संधू पत्ती का रहने वाला है। उसके परिवार में पिता हरदेव सिंह, मां परमजीत कौर, दादी जोगिंदर कौर और पत्नी वीरपाल कौर शामिल है। 2017 में मनीला गया था मनप्रीत
परिजनों के मुताबिक मनप्रीत 2017 में मनीला गया था। परिवार की आर्थिक हालत मजबूत करने और बेहतर भविष्य के लिए उसने मनीला जाने का फैसला लिया था। जिसके बाद वह वहां पर काम कर रहा था। 3 साल पहले शादी हुई
परिवार के मुताबिक मनप्रीत की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। वह साल 2025 में दिवाली में अक्टूबर महीने में ही घर आया था। इस दौरान वह एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। एक कॉल आई, उससे हत्या का पता चला
परिजनों ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्हें एक कॉल आई। जिसमें बताया गया कि मनप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि हत्या क्यों की गई, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। इसके अलावा हत्या कब हुई, इसके बारे में भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। मनीला में रहने वाले पंजाबी ही कातिल
मनीला पुलिस की जांच के बाद परिजनों का कहना है कि हमलावरों में 2 युवक जालंधर के रहने वाले हैं। वह भी मनीला में ही रहते हैं। 3 हमलावरों में 2 सगे भाई हैं। वह पुलिस के संपर्क में हैं कि हत्या की वजह का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *