PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी

PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी

पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। उसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद उसने को जमींदार परिवार की बेटी बताते हुए दावा किया कि भारत में उसके परिवार के पास 15 से 20 किले जमीन है। उसने कहा कि अतेह वी असीं लाहौरिए आं (यहां भी हम लाहौरिए हैं)। पाकिस्तान की तहसील चुनियां के गांव कानिया से उनका संबंध है। वे वहां के लंबरदार रहे हैं। वहीं इससे पहले उसने कहा था कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। उसने बताया था कि उनका प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। सरबजीत कौर को 11 फरवरी को शेल्टर होम से रिहा कर दिया गया था। इसके बाद वह अपने पति के घर वापस चली गई। पिछले महीने सरबजीत कौर को गिरफ्तार किया था। वीडियो पर लोग क्या कमेंट कर रहे…
सरबजीत का जमीन को लेकर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर कमेंट कर रहे हैं। मनी सिमरन नाम के यूजर ने लिखा- इसे वहम है कि इंडिया में अभी भी जमीन और पैसे इसके हैं। वहीं विदुषी नाम की यूजर ने लिखा- ये लोग कितने खुश हो रहे बूढ़ी को फंसाकर। रिहाई के बाद सरबजीत ने कहीं अहम बातें… ग्राफिक्स में पढ़िए सरबजीत कौन है और उसके मामले में कब क्या हुआ… ——— ये खबर भी पढ़ें… सरबजीत का वकील बोला- इस्लाम खूबसूरत, सिख महिलाएं अपनाएं:जो भी अपनाएगी वह मेरी बहन; PAK में पंजाबी महिला का निकाह करवा चुका पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा के वकील अहमद हसन पाशा का एक बड़ा बयान सामने आया है। उसने कहा है कि जो भी सिख महिला अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर रही है, वह उसकी बहन के समान है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *