पंजाबी सिंगर केएस मक्खन ने मेड संधू का मजाक उड़ाया:स्टेज से मेकअप आर्टिस्ट को चिज्जी बताया; पहले भी कुंवारों की खुराक बता चुके

पंजाबी सिंगर केएस मक्खन ने मेड संधू का मजाक उड़ाया:स्टेज से मेकअप आर्टिस्ट को चिज्जी बताया; पहले भी कुंवारों की खुराक बता चुके

फेमस पंजाबी सिंगर केएस मक्खन और मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। केएस मक्खन ने कपूरथला में हुए शो में मेड संधू को चिज्जी कहते हुए कुंवारों की खुराक बता दिया। मक्खन का ये रिएक्शन तब आया, जब एक फैन ने उन्हें मोबाइल पर मेड संधू की फोटो दिखाते हुए गाना गाने के लिए कहा। वहीं मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू ने कहा कि मुझे नहीं पता कि सिंगर ने ऐसा क्यों कहा है। इससे पहले भी एक पॉडकास्ट को लेकर मक्खन ने मेड संधू पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद संधू ने कहा था कि अंकल (केएस मक्खन) मेरे नाम से फेम ले रहे हैं। आने वाले दिनों में दोनों के बीच कॉन्ट्रोवर्सी और बढ़ सकती है। कबड्‌डी कप में परफॉर्म कर रहे थे केएस मक्खन
दरअसल, केएस मक्खन 3 दिन पहले कपूरथला के गुरुनानक देव स्टेडियम में चल रहे कबड्‌डी कप में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान एक फैन ने मेड संधू की मोबाइल पर फोटो दिखाकर गीत गाने के फरमाइश की। जिसके बाद केएस मक्खन ने मजाकिया अंदाज में बोलना शुरू कर दिया। मेड संधू की फोटो दिखा सिंगर ने क्या कहा..
मक्खन ने तुरंत मंच से हसते हुए मजाकिया अंदाज में फेन्स से कहा- वीरे, मैं एहदा कोई गीत नहीं गाया, मैं गल्ल किती सी। मैं सॉरी, गीत नहीं कोई हैगा इहे, बस इक चीज या, ये इक चिज्जी है। थैंक्यू, थैंक्यू, खुश रहो। (भाई मैंने कभी इसका गीत नहीं गाया, मैंने बात की थी, माफ करना, गीत नहीं है ये, ये बस एक चीज है, चिज्जी है)। दोनों पहले भी आमने-सामने हो चुके
इससे पहले केएस मक्खन ने एक वीडियो में मेड संधू पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। उन्होंने मेरे से पूछा भी था कि आप हमारा प्रोग्राम देखते हैं क्या, तो मैंने कहा था कि वो आपका टैंपू वाला पॉडकास्ट बहुत वायरल हुआ था। मैं उसे गलत क्यों कहूंगा वो कुंवारों की आत्मा की खुराक है। अब वो कह रहा है कि उसके साथ लोगों को TRP मिलती है। उससे कैसी TRP, उसे मैसेज दे देना कि मोटर पर आ जाए वहां गलासी खड़का देंगे और उसे भी खड़का देंगे। ले जाए मजा आकर मोटर पर। इसके जवाब में मेड संधू ने कहा था- खुद को हाईलाइट करने के लिए मेरे नाम को यूज कर रहे हो। अब अंकलों को भी मैंने टीआरपी देनी है सॉरी, अंकलों का जमाना जा चुका है। मेड संधू बोले- मुझे कुछ नहीं कहना
इस मामले में मेड संधू ने कहा कि मैंने इस पर कोई भी पॉइंट ऑफ व्यू नहीं देना। मुझे नहीं पता वह क्यों ऐसे कर रहे हैं। मैंने तो कभी ऐसे किसी को नहीं कहा और ना ही मुझे पता है, के.एस मक्खन ने मुझे ऐसा क्यों कहा। अगर अब इस तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली भी है तो पड़ी रहने दें, मुझे इस पर कुछ नहीं कहना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *