कनाडा में फायरिंग के बाद पंजाबी गायक की अपील:बोले-मेरे पास पैसे नहीं है, कम्युनिटी से युवकों को समझाने की गुहार

कनाडा में फायरिंग के बाद पंजाबी गायक की अपील:बोले-मेरे पास पैसे नहीं है, कम्युनिटी से युवकों को समझाने की गुहार

पंजाबी गायक दविंदर जीत ने उनके घर पर फायरिंग करने वाले युवकों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। दविंदर जीत ने बताया कि विदेश में दिहाड़ी-मजदूरी जैसे काम हैं और उनका कोई बड़ा कारोबार नहीं है। कहा जो भी नुकसान हो गया है, वह हो गया, कोई बात नहीं, लेकिन मैं फिर कहना चाहता हूं कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। अगर होते, तो कोई भी व्यक्ति जरूर सोचता। उन्होंने अपनी पूरी कम्युनिटी से भी अपील की है कि सभी लोग मिलकर उन युवकों से अनुरोध करें, ताकि शायद वे किसी की बात सुन लें और मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ सके। दविंदर जीत ने कहा वे भी हमारे ही बच्चे हैं, शायद किसी गलत सिस्टम में फंसे हुए हैं। हमें चाहिए कि हम उनसे अपील करें कि वे अपनी ही कम्युनिटी के साथ ऐसा न करें। दरअसल, कनाडा में दविंदर जीत के घर पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले उनसे करीब 5 लाख डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये) की फिरौती मांगी थी। पैसे नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। फोन करने वाले ने अपना नाम आंडा बटाला बताया था। इसके करीब 19 दिन बाद कैलगरी के रेडस्टोन कॉमन इलाके में स्थित उनके घर पर 7 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसमें 3 गोलियां कांच की दीवार तोड़ते हुए बेडरूम तक पहुंच गई थीं। घटना के समय गायक और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला पुलिस बोली- धमकियों से डरें नहीं कैलगरी पुलिस ने इस बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की है और लोगों से अपील की है कि वे इन धमकियों से डरे नहीं। पुलिस का कहना है कि अगर किसी के पास भी फिरौती की कॉल आती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी है कि फिरौती की मांग करने वालों को किसी भी सूरत में पैसा न दिया जाए, क्योंकि पैसा मिलने पर उनके हौसले और बढ़ जाते हैं। पुलिस फिलहाल ‘आंडा बटाला’ और उसके गिरोह की तलाश में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *