पंजाबी किसान का कोठी से अनोखा प्यार:₹60 लाख से बनाई, हाईवे प्रोजेक्ट पर आई तो तोड़ने से इनकार किया; अब उसे दूसरी जगह शिफ्ट करा रहा

पंजाबी किसान का कोठी से अनोखा प्यार:₹60 लाख से बनाई, हाईवे प्रोजेक्ट पर आई तो तोड़ने से इनकार किया; अब उसे दूसरी जगह शिफ्ट करा रहा

3 साल की मेहनत, जिंदगी भर की कमाई और सपनों का 2 मंजिला आशियाना, सब कुछ तैयार था, बस रंग-रोगन बाकी था। तभी एक नोटिस ने पंजाब के बरनाला के किसान के पैरों तले से जमीन खिसका दी। उसे बताया गया कि उसकी आलीशान कोठी अब भारतमाला प्रोजेक्ट के रास्ते में आ चुकी थी। लुधियाना से बठिंडा के लिए बन रहे हाईवे के रास्ते से इसे हटाना होगा। यह बात सुनते ही वह टेंशन में आ गया। 2 महीने परिवार परेशान रहा। कई लोगों से सलाह ली लेकिन मेहनत से बनाई कोठी को कैसे टूटने दें, हर वक्त यहीं चिंता खाती रहती। किसान के सामने दो ही रास्ते थे- या तो सपना तोड़ दिया जाए, या फिर नामुमकिन को मुमकिन बनाया जाए। किसान ने दूसरा रास्ता चुना। 60 लाख से बनी कोठी को अब किसान मशीनों के जरिए 350 फुट आगे खिसका रहा है। इसके लिए हरियाणा के ठेकेदार की मदद ली है। करीब 2 महीने से कोठी को खिसकाने का काम चल रहा है और इसमें 3 महीने और लगेंगे। कोठी बनते ही कैसे मुश्किल में घिरा किसान अब जानिए, कोठी को खिसकाकर बचाने का आइडिया कैसे आया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *