पंजाब- अफसर का सुसाइड, मंत्री का इस्तीफा:परिजन FIR पर अड़े, विरोधी दल चंडीगढ़ में CM का घेराव करेंगे, मंत्री-अफसर विवाद की पूरी कहानी

पंजाब- अफसर का सुसाइड, मंत्री का इस्तीफा:परिजन FIR पर अड़े, विरोधी दल चंडीगढ़ में CM का घेराव करेंगे, मंत्री-अफसर विवाद की पूरी कहानी

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड का मामला गर्मा गया है। शनिवार (21 मार्च) को सुसाइड का पता चलते ही AAP सरकार ने मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की लेकिन अभी मामला संभला नहीं है। एक तरफ परिवार भुल्लर और उनके पिता पर FIR की मांग पर अड़ा है तो दूसरी तरफ विरोधी दलों ने भी मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने संयुक्त रूप से आज (22 मार्च) को चंडीगढ़ में CM के घेराव का ऐलान कर दिया है। इसमें सुसाइड करने वाले अफसर का परिवार भी उनके साथ होगा। वहीं एडवोकेट्स का कहना है कि डाइंग डिक्लेरेशन यानी मरने से पहले का अफसर का वीडियो मंत्री पर केस दर्ज करने के लिए काफी है। मगर, अमृतसर पुलिस अभी जांच की बात कह रही है। मंत्री और अफसर के बीच विवाद क्या था… अफसर के सुसाइड और उसके बाद क्या हुआ 21 मार्च तड़के जहर निगला, वीडियो बनाया
इसके बाद गगनदीप रंधावा ने अपने पत्नी को मायके भेज दिया। वह घर पर अकेले थे। शनिवार, 21 मार्च तड़के करीब पांच बजे रंधावा सल्फास निगला और उसके बाद 12 सेकेंड का वीडियो बनाया। जिसमें कहा कि मिनिस्टर लालजीत भुल्लर की वजह से वह सुसाइड कर रहे। वीडियो दोस्तों को भेजा। डीएम गगनदीप रंधावा के दोस्त गुरपाल सिंह का कहना है कि जब उसने वीडियो देखा तो वो तुरंत उसके घर गए और कुछ लोगों के साथ उसे लेकर अस्पताल गए। अस्पताल जाने तक वह होश में था और बात कर रहा था। गुरपाल सिंह का कहना है कि वो आखिर तक यही कह रहा था कि अगर बच गया तो मंत्री भुल्लर उसके बच्चों को मरवा देगा। गुरपाल सिंह ने बताया कि करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि मंत्री ने जो उसे तंग किया था उसके बारे में कुछ दोस्तों व परिवार को पता था। इसके अलावा उसने अफसरों को भी पत्र लिख दिए थे। सीएम ने मंत्री को किया बर्खास्त
डीएम के सुसाइड केस में जैसे ही ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का नाम आया तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत इस्तीफा मांग लिया। भुल्लर ने उतनी ही तेजी से इस्तीफा दिया और फिर सरकार ने यह जानकारी मीडिया में रिलीज करवा दी। सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में मंत्री से इस्तीफा लेने की बात कही उसके तुरंत बाद लालजीत भुल्लर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस्तीफा देने की बात लिख दी। मंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी होने तक वो मंत्री नहीं रहेंगे। लालजीत भुल्लर की पोस्ट… एडवोकेट बोले- FIR होनी चाहिए
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट कमलदीप सिंह सिद्धू ने इस मामले में कहा- सुसाइड करने वाले का डाइंग डिक्लेरेशन हो तो ऐसे मामले में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा इस केस की बात करें तो इस वीडियो के आधार पर करप्शन व सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मामला भी बनता है। मामले में आगे क्या… परिवार FIR पर अड़ा, विरोधी दलों का चंडीगढ़ में प्रदर्शन
सुसाइड करने वाले अफसर रंधावा के परिजनों ने लालजीत सिंह भुल्लर, उसके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर व उनके साथियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी। परिवार ने साफ कर दिया कि जब तक एफआईआर नहीं होती तब तक वो पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। इसके अलावा परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग रख दी। वहीं शनिवार को डीएम गगनदीप सिंह की मौत के बाद विपक्ष के नेता देर रात तक अमृतसर में जुटे रहे। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, कांग्रेस से नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और सीनियर भाजपा नेता तरूण चुग समेत सभी दलों के नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आज(22 मार्च) को चंडीगढ़ में CM के घेराव का ऐलान कर दिया है। डीएम गगनदीप सिंह ने लिखे लेटर… ॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… रंधावा के आखिरी शब्द…भुल्लर बच्चों को कुछ कर देगा:दोस्त को कहा- AAP मंत्री ने पिस्टल बट-कड़े से पिटवाया, गनपॉइंट पर VIDEO बनवाया पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा को मरते दम तक बच्चों की चिंता थी। जहर निगलने के बाद अस्पताल ले जाते हुए गगनदीप कुछ समय तक जिंदा रहे। पढ़ें पूरी खबर… मंत्री-अफसर का टेंडर विवाद ₹35 करोड़ कमाई से जुड़ा:भुल्लर के पिता की कंप्लेंट- उल्लंघन कर टेंडर दिलाया; DM ने कहा था- जबरन लेना चाहते थे पंजाब में शनिवार (21 मार्च) को अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप रंधावा जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले वीडियो बनाकर उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद भुल्लर की मंत्री की कुर्सी छिन गई। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब-अफसर ने वीडियो में मंत्री का नाम लेकर सुसाइड किया, मंत्री भुल्लर का इस्तीफा, नंगा करके पीटने का आरोप पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर एक अधिकारी ने आत्महत्या की है। अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने 12 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया। (पढ़ें पूरी खबर) लाल किला हिंसा में भी दिखे थे भुल्लर:मंत्री बनते ही स्टंट, जातिवादी टिप्पणी की, हर बार बचते रहे; अफसर के सुसाइड से कुर्सी छिनी अमृतसर के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड से कुर्सी गंवाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री लालजीत भुल्लर पहली बार विवादों में नहीं फंसे, इससे पहले भी वह लाल किला हिंसा, जातिवादी टिप्पणी से लेकर मंत्री बनते ही स्टंटबाजी को लेकर वह सुर्खियों में रह चुके हैं। हालांकि हर बार उन्हें पार्टी और सरकार का साथ मिलता रहा। कभी सफाई देकर तो कभी माफी मांगकर वह हमेशा बचते रहे। हालांकि इस बार वह सीधे अफसर के सुसाइड केस में फंस गए। पंजाब में एक साल बाद चुनाव है, ऐसी सूरत में AAP सरकार किसी तरह का रिस्क लेने के मूड़ में नहीं है। इसी वजह से मामला मीडिया में आते ही CM भगवंत मान ने तुरंत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *