IPL 2026 के 7वें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है। पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे।
CSK ने PBKS को दिया 210 रनों का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब की शुरुआत दमदार रही। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली। शिवम दुबे 27 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाकर लौटे। सरफराज खान ने 12 गेंदों पर 32 रनों की तेज पारी खेली।
पंजाब किंग्स की ओर से विजय कुमार वैशाक ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े। प्रियांश आर्या ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों पर 43 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 22 गेंदों पर 36 रन (6 चौके) लगाए। नेहल वढेरा 10 रन बनाकर आउट हुए।
श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। श्रेयस अय्यर ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमे 4 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। अंत में शशांक सिंह ने 6 गेंदों पर 14 और मार्कस स्टोइनिस 3 गेंदों पर 9 रन की नाबाद पारी खेली।
इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बना लिए। चेन्नई की ओर से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स की इस जीत में प्रियांश आर्या की विस्फोटक पारी खास रही, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पंजाब अब दो मैचों में दो जीत के साथ मजबूत स्थिति में है।


