पंजाब DIG रिश्वत केस,भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका:जमानत याचिका खारिज,10 IPS- 4 IAS; CBI को ब्लैक मनी प्रॉपर्टी में खपाने का शक

पंजाब DIG रिश्वत केस,भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका:जमानत याचिका खारिज,10 IPS- 4 IAS; CBI को ब्लैक मनी प्रॉपर्टी में खपाने का शक

पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। भुल्लर की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि फिलहाल जमानत देना उचित नहीं है। कोर्ट ने माना कि इस स्तर पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जमानत से इनकार करना सही था, क्योंकि मामले में अभी कुछ अहम गवाहों से पूछताछ बाकी है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने से पहले जमानत देने से केस पर असर पड़ सकता है। इसलिए फिलहाल भुल्लर को राहत नहीं दी जा सकती। हालांकि कोर्ट ने भुल्लर को एक राहत जरूर दी है। बेंच ने कहा कि अगर अगले दो महीने के भीतर ट्रायल शुरू नहीं होता है, तो वह दोबारा जमानत के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *