Pulwama Attack Black Day:  पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर यहां दिए गए फोटो और संदेशों को शेयर कर दें शहीदों को श्रद्धांजलि

Pulwama Attack Black Day:  पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर यहां दिए गए फोटो और संदेशों को शेयर कर दें शहीदों को श्रद्धांजलि

Pulwama Attack Black Day: कल 14 फरवरी को जहां पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे को बड़े उत्साह के साथ धूम-धाम से मनाएगी, वहीं भारत के लोगों के लिए यह दिन हर साल एक दुखद याद लेकर आता है। कल के ही दिन यानी14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर दोपहर करीब 3 बजे आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में लगभग 45 भारतीय जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसलिए इस दर्दनाक घटना को याद करते हुए हर साल 14 फरवरी को देशभर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है और इस दिन को ‘ब्लैक डे’ के रूप में याद किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए फोटो और संदेशों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें नमन कर सकते हैं।

पुलवामा के शहीदों को नमन करने के लिए संदेश

1-कितने इश्क लिख गये, कितने इश्क़ सिखा गये,
असली इश्क क्या होता है, पुलवामा के शहीद दिखा गये।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

2-कभी जो काम आ जाये तो उसे हमसे उम्मीद ए खास मदद होती है…
वो फौजी ही है, जो जान देकर कभी न हमसे कोई आस होती है।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

3-प्रेम गीत कैसे लिखू, चारों तरफ गम के बादल छाए हैं
नमन हैं उन महान योद्धाओं को,जो प्रेम दिवस के दिन तिरंगे में लिपट कर आये हैं।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

4-जो पूरी रात जागते हैं,
ज़रुरी नहीं वो सिर्फ आशिक़ हो
वो देश पर मर मिटने वाला सैनिक भी हो सकता है।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

5-पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों को हमारा शत-शत नमन।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

6-जल्दी वापस घर आ जाओ
याद बहुत ही आती है
कहाँ गए हो लाल मेरे तुम
माँ आवाज लगती है

7-शहीदों की कुर्बानी को याद करेंगे हम
हर साँस में देश का सम्मान रखेंगे हम!
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

8-कतरा – कतरा भी दिया वतन के वास्ते,
एक बूंद तक ना बचाई इस तन के वास्ते
यूं तो मरते हैं लाखो लोग हर रोज़
पर मरना तो वो है जो जान जाये वतन के वास्ते।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!

9-फौजी भी कमाल होते हैं,
पर्स में परिवार और दिल में देश रखते हैं.
पुलवामा शहीदों को नमन

10-हो समर्पित वतन पे ललन चाहिए,
देश के लिए शहीद हुए जवान जैसे रतन चाहिए
मृत्यु के बाद यदि फिर से जन्म मिले,
तो भारत ही मुझको वतन चाहिए,
भारत ही मुझ को वतन चाहिए
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

11-शहीदों की चिताओं पर
शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा।
पुलवामा के शहीदों को नमन!

12-जो देश के लिए शहीद हुए उनको मेरा सलाम है,
अपने खूं से जिस जमीं को सींचा उन बहादुरों को सलाम है।
पुलवामा शहीदों को नमन

13-जो भारत मां के लिए शहीद हुए,
देश के उन वीरों को सलाम है,
अपने खून से जिस जमीं को सींचा,
शहादत देने वाले उन जवानों सलाम है।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

14-वैलेंटाइन डे की खुशी में ये मत भूल जाना की
इस दिन पुलवामा अटैक में हमने,
भारत के 44 वीर सपूत खोये थे..
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

15-पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों को हमारा शत-शत नमन।
जय हिंद जय जवान!

16-मैं देश पर कुर्वान् हुए शहीदों को सत सत नमन करता हूँ।
और भगवान से प्रार्थना करता हूँ की भगवान उनके लिये जन्नत नसीव करे.
जय हिन्द जय भारत

काला दिवस के लिए फोटो (Black Day Images)

Pulwama Attack Black Day
Pulwama Attack
Pulwama Attack Black Day
Pulwama Attack celebrated as black day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *