कॉमेडी से रोमांस तक: हर जॉनर में चमके पुलकित सम्राट, ऐसे बनाई फिल्म इंडस्ट्री में पहचान

कॉमेडी से रोमांस तक: हर जॉनर में चमके पुलकित सम्राट, ऐसे बनाई फिल्म इंडस्ट्री में पहचान

Pulkit Samrat Birthday: पुलकित सम्राट आज बॉलीवुड के उन गिने–चुने अभिनेताओं में हैं, जो किसी एक जॉनर में बंधकर नहीं रहना चाहते। कॉमेडी हो या रोमांस, एक्शन हो या इमोशनल ड्रामा… पुलकित हर किरदार में अपना-अलग रंग भर देते हैं। यही वर्सेटिलिटी उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाती है।

दिल्ली में 29 दिसंबर, 1983 को एक पंजाबी परिवार में जन्मे पुलकित का पारिवारिक बिजनेस रियल एस्टेट था, पर दिल उनका एक्टिंग में लगता था। बचपन से ही कैमरे के सामने आने का सपना देखने वाले पुलकित ने स्कूलिंग दिल्ली में ही की और फिर एडवरटाइजिंग का कोर्स किया। इसी दौरान मॉडलिंग का ऑफर मिला। यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। मॉडलिंग ने उन्हें मुंबई तक पहुंचा दिया, जहां उन्होंने किशोर नामित कपूर की एक्टिंग वर्कशॉप में ट्रेनिंग ली। यहीं से उनकी असली तैयारी शुरू हुई… लाइट्स, कैमरा और बड़े पर्दे के सपने को सच करने की।

टीवी से करियर की शुरुआत

साल 2006 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पुलकित ने धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और अपनी परफॉर्मेंस से अलग पहचान बनाई। वह कभी सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रहे, न ही सिर्फ रोमांटिक हीरो बनकर रह गए। बल्कि उन्होंने हर जॉनर में खुद को आजमाया और सफल भी हुए। आज पुलकित सम्राट को लोग सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि एक वर्सटाइल परफॉर्मर के तौर पर जानते हैं, जिसने अपनी मेहनत, लगन और लगातार बेहतर होने की जिद के दम पर बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बनाई है।

वर्ष प्रोजेक्ट / फिल्म किरदार खास बातें
2006 क्योंकि सास भी कभी बहू थी (टीवी शो) लक्ष्य वीरानी टीवी से करियर की शुरुआत, घर-घर में पहचान मिली
2012 बिट्टू बॉस बिट्टू बॉलीवुड डेब्यू
2013 फुकरे हनी सुपरहिट फिल्म, असली लोकप्रियता मिली
2014 जय हो यश सलमान खान स्टारर फिल्म
2014 ओ तेरी प्रवीण कॉमेडी जॉनर में फिर हाथ आजमाया
2015 डॉली की डोली रॉबिन सिंह छोटी लेकिन चर्चा में रहने वाली भूमिका
2016 सनम रे आकाश रोमांटिक हीरो का अंदाज, दर्शकों को पसंद आया
2016 जुनूनियत कैप्टन जतिन इमोशनल और रोमांटिक शेड्स
2018 वीरे की वेडिंग वीर अरोड़ा हल्का-फुल्का रोमांटिक किरदार
2019 पागलपंती चंदू कॉमेडी जॉनर
2022 फोन बूथ छोटू हॉरर-कॉमेडी जॉनर
2020 तैश सुनी एक्शन + ड्रामा, उनकी परफॉर्मेंस खूब सराही गई
आने वाली फिल्में राहु केतु, ग्लोरी नए लुक और जॉनर में नजर आएंगे

पुलकित की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही। उनकी पहली शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। इसके बाद साल 2019 में उनकी मुलाकात कृति खरबंदा से हुई, और दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लंबे समय तक डेटिंग के बाद, कपल ने 15 मार्च 2024 को शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *