छतरपुर में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन, 13.81 लाख मतदाता रिकॉर्ड:पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता 1.03 लाख कम; 14 थर्ड जेंडर

छतरपुर में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन, 13.81 लाख मतदाता रिकॉर्ड:पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता 1.03 लाख कम; 14 थर्ड जेंडर

छतरपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 शनिवार को पूरा हो गया है। 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की गई इस नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया गया। जिले में कुल 13,81,875 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इस अवसर पर रोल प्रेक्षक सत्येन्द्र सिंह (वि.क.अ., सह-संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं) ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल और अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिलिंद नागदेवे भी उपस्थित रहे। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधि शामिल हुए। राजनैतिक दलों को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रतियां सौंपी गईं। प्रतिनिधियों ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर जिला प्रशासन की सराहना की। कुल 13,81,875 मतदाता रिकॉर्ड
रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में सम्मानित करें। 21 फरवरी 2026 की स्थिति के अनुसार, जिले में कुल 13,81,875 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 7,42,406 पुरुष, 6,39,455 महिला और 14 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है: महाराजपुर में 2,27,436; चंदला में 2,28,950; राजनगर में 2,43,024; छतरपुर में 2,23,017; बिजावर में 2,30,327 और मलहरा में 2,29,121 मतदाता हैं। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से आगामी निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *