UGC एक्ट लागू कराने के लिए बेगूसराय में जनसमर्थन रैली:राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा, कहा- आरक्षित वर्ग के मेधावी छात्र पीछे छूटे

UGC एक्ट लागू कराने के लिए बेगूसराय में जनसमर्थन रैली:राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा, कहा- आरक्षित वर्ग के मेधावी छात्र पीछे छूटे

बेगूसराय में एससी-एसटी ओबीसी छात्र युवा संघर्ष मोर्चा ने UGC एक्ट 2026 को लागू कराने के समर्थन में आज रैली निकाला। रैली रेलवे माल गोदाम के पास से शुरू होकर ट्रैफिक चौक, कचहरी रोड, कैंटीन चौक नगरपालिका चौक होते हुए समाहरणालय के दक्षिणी गेट हड़ताली चौक पहुंची। रैली में संयोजक विकाश कुमार आजाद सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा और समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद राष्ट्रपति का नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। रैली के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने का प्रयास किया गया। रैली की शुरुआत बेगूसराय रेलवे माल गोदाम के पास से हुई। UGC ACT 2026 के पक्ष में नारेबाजी की हाथों में तख्तियां और बैनर लिए युवा UGC ACT 2026 के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। रैली का समापन समाहरणालय (कलेक्टर ऑफिस) के दक्षिणी गेट स्थित हड़ताली चौक पर एक सभा के रूप में हुआ। इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे। हड़ताली चौक पर संयोजक विकाश कुमार आजाद और पहले उप मेयर राजीव रंजन ने संबोधित किया। इन लोगों ने कहा कि UGC ACT का प्रभावी क्रियान्वयन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और आरक्षण के उचित लाभ के लिए इस अधिनियम का लागू होना अनिवार्य है। आज का जनसैलाब गवाह है कि बेगूसराय के युवा अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो यह आंदोलन और उग्र होगा। हड़ताली चौक पर सभा के समापन के बाद मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से UGC ACT 2026 को बिना किसी देरी के प्रभावी ढंग से लागू करने और शैक्षणिक संस्थानों में वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई है। रैली में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि कई जाने-माने कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने भी शिरकत की। लोगों का कहना था कि वर्तमान दौर में शिक्षा महंगी होती जा रही है। नीतियों में बदलाव नहीं होने से आरक्षित वर्ग के मेधावी छात्र पीछे छूट रहे हैं। इस नए अधिनियम से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और गरम होगा। बेगूसराय में एससी-एसटी ओबीसी छात्र युवा संघर्ष मोर्चा ने UGC एक्ट 2026 को लागू कराने के समर्थन में आज रैली निकाला। रैली रेलवे माल गोदाम के पास से शुरू होकर ट्रैफिक चौक, कचहरी रोड, कैंटीन चौक नगरपालिका चौक होते हुए समाहरणालय के दक्षिणी गेट हड़ताली चौक पहुंची। रैली में संयोजक विकाश कुमार आजाद सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा और समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद राष्ट्रपति का नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। रैली के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने का प्रयास किया गया। रैली की शुरुआत बेगूसराय रेलवे माल गोदाम के पास से हुई। UGC ACT 2026 के पक्ष में नारेबाजी की हाथों में तख्तियां और बैनर लिए युवा UGC ACT 2026 के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। रैली का समापन समाहरणालय (कलेक्टर ऑफिस) के दक्षिणी गेट स्थित हड़ताली चौक पर एक सभा के रूप में हुआ। इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे। हड़ताली चौक पर संयोजक विकाश कुमार आजाद और पहले उप मेयर राजीव रंजन ने संबोधित किया। इन लोगों ने कहा कि UGC ACT का प्रभावी क्रियान्वयन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और आरक्षण के उचित लाभ के लिए इस अधिनियम का लागू होना अनिवार्य है। आज का जनसैलाब गवाह है कि बेगूसराय के युवा अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो यह आंदोलन और उग्र होगा। हड़ताली चौक पर सभा के समापन के बाद मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से UGC ACT 2026 को बिना किसी देरी के प्रभावी ढंग से लागू करने और शैक्षणिक संस्थानों में वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई है। रैली में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि कई जाने-माने कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने भी शिरकत की। लोगों का कहना था कि वर्तमान दौर में शिक्षा महंगी होती जा रही है। नीतियों में बदलाव नहीं होने से आरक्षित वर्ग के मेधावी छात्र पीछे छूट रहे हैं। इस नए अधिनियम से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और गरम होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *