बूंदी में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन स्टाफ सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोटा स्थित कैंप कार्यालय में करवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल को पीएम श्री योजना में शामिल किए जाने पर स्पीकर का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और मजबूत करने के लिए एग्रीकल्चर, इंग्लिश लिटरेचर और बायोलॉजी जैसे नए विषय शुरू करने का आग्रह किया। इसके साथ ही, विद्यालय में संस्था प्रधान (प्रधानाध्यापक) सहित अन्य रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग भी रखी गई। उनका कहना था कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर करवर मंडल अध्यक्ष रेखराज उर्फ लाखन मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जिन्दल, कार्यवाहक संस्था प्रधान जितेंद्र कुमार मीणा, उपप्रधानाचार्य मोहम्मद असलम, शिक्षक राकेश यादव, अंकुर सुवालका और शारीरिक शिक्षक मुश्ताक अहमद मौजूद रहे। जीएसएस सदस्य राजेंद्र नागर, आईटी संयोजक ललित चतुर्वेदी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रवि जांगिड़ और बूथ अध्यक्ष बृजेश तिवारी भी इस मुलाकात में शामिल थे।


